विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10000 mAh बैटरी के साथ नया फोन लॉन्च करेगा Redmi, मिल सकता है Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर

Updated: Mon, 31 Aug 2026 07:30 PM (IST)

रेडमी K100 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है, जिसमें 6.8-6.9 इंच फ्लैट डिस्प्ले और 10,000 mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Redmi K100 स्मार्टफोन की जल्द होगी लॉन्चिंग

Redmi K100 स्मार्टफोन की जल्द होगी लॉन्चिंग

HighLights

  1. रेडमी K100 में 10,000 mAh की दमदार बैटरी।

  2. स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और IP68 रेटिंग।

  3. 6.8-6.9 इंच फ्लैट डिस्प्ले और डुअल स्पीकर।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी अपने K100 सीरीज के दो स्मार्टफोन - Redmi K100 Pro और Pro Max लॉन्च कर चुका है। अब कंपनी इस सीरीज के स्टेंडर्ड Redmi K100 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर चाइनीज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट शेयर कर कुछ स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी शेयर की है।

Redmi K100 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन का दावा है कि रेडमी के अपकमिंग Redmi K100 स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलगी, जिसका साइज 6.8 से 6.9 इंच के बीच में हो सकता है। इसके साथ ही फोन में डुअल स्पीकर सेटअप, बड़ी लीनियर हैप्टिक मोटर, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग दी जा सकती है। रेडमी के इस फोन में करीब 10,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले कंपनी ने Redmi K100 Pro Max में 9,070 mAh की बैटरी दी थी।

 

Redmi K100 के प्रोसेसर के बारे में टिपस्टर का दावा है कि इसमें क्वालकॉम के फर्स्ट जेन Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन Adreno 830 जीपीयू और रैम के लिए LPDDR5X मैमोरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में डिस्प्ले के लिए अलग से चिप मिल सकती है, जो लो-रेजोल्यूशन फुटेज के सुपर रेजोल्यूशन में कन्वर्ट करेगी। इसके साथ ही स्मूथ फ्रेम रेट ऑफर करेगी।

रेडमी ने अपकमिंग Redmi K100 स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कुछ भी डिटेल शेयर नहीं की है। इसके साथ ही इस फोन की लॉन्च डेट के बारे में भी जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि रेडमी का यह फोन इस साल के अंत तक मार्केट में बिक्री के लिए उतारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Vivo लॉन्च करेगा Vivo Y600i और Y600i AI स्मार्टफोन, 7200mAh बैटरी वाले Y500i को करेंगे रिप्लेस