विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च: 25 घंटे की बैटरी, Intel प्रोसेसर और Galaxy AI फीचर्स भी

Updated: Tue, 01 Sep 2026 10:10 AM (IST)

सैमसंग ने अपनी नई Galaxy Book 6 सीरीज का लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसमें 14 इंच की डिस्प्ले, इंटेल प्रोसेसर ...और पढ़ें

Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च: 25 घंटे की बैटरी, Intel प्रोसेसर और Galaxy AI फीचर्स भी

Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च: 25 घंटे की बैटरी, Intel प्रोसेसर और Galaxy AI फीचर्स भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने अपनी Galaxy Book 6 सीरीज में एक नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। नया Samsung Galaxy Book 6 डेली यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, लेकिन इसमें कंपनी के Galaxy Ecosystem और AI से जुड़े कई खास फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं जो इसे और भी खास बना रहे हैं। लैपटॉप में 14 इंच की बड़ी डिस्प्ले, Intel प्रोसेसर, Galaxy AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ भी देखने को मिल रही है। चलिए पहले इस नए लैपटॉप के सभी फीचर्स जानते हैं...

Samsung Galaxy Book 6 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy Book 6 में 14 इंच की LCD डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो 1920×1200 पिक्सल WUXGA रेजोल्यूशन के साथ आती है। लैपटॉप का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है जो काम करने और मल्टीटास्किंग के लिए ज्यादा स्क्रीन स्पेस ऑफर कर रहा है। डिस्प्ले में 350 निट्स ब्राइटनेस और एंटी-रिफ्लेक्टिव फिनिश भी मिल रहा है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में स्क्रीन को देखना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।

परफॉर्मेंस में भी दमदार

परफॉर्मेंस के लिए इस जबरदस्त लैपटॉप में Intel Core 3 और Intel Core 5 प्रोसेसर ऑप्शन मिल रहे हैं। लैपटॉप में Intel Graphics और Intel NPU भी मिल रहा है, जो AI से जुड़े कामों के लिए 15 TOPS तक की परफॉर्मेंस ऑफर कर सकता है। Galaxy Book 6 में 8GB और 16GB LPDDR5X RAM का ऑप्शन भी मिल रहा है, जबकि स्टोरेज के लिए 256GB से लेकर 1TB तक के ऑप्शन उपलब्ध हैं।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 10.04.40 AM

25 घंटे तक का बैटरी बैकअप

इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी बैटरी लाइफ भी है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप में मौजूद 61.2Wh बैटरी एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसके साथ ही लैपटॉप में 45W USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है, जो करीब 30 मिनट में लगभग 33 परसेंट तक बैटरी को चार्ज कर सकता है।

Galaxy AI फीचर्स भी

लैपटॉप में Galaxy AI फीचर्स भी हैं जिसमें AI Select, AI Cut Out और Note Assist जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस लैपटॉप में Windows 11 Home या Windows 11 Pro 25H2 का ऑप्शन भी मिल रहा है। वीडियो कॉलिंग के लिए लैपटॉप में 2MP वेबकैम मिल रहा है, जो 1080p वीडियो सपोर्ट के साथ आता है। जबकि Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं।

Samsung Galaxy Book 6 की कीमत

लैपटॉप की शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी लगभग 76 हजार रुपये है। हालांकि, अलग-अलग देशों में इसके स्पेसिफिकेशन, कॉन्फिगरेशन और उपलब्ध फीचर्स अलग हो सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो लैपटॉप में दो USB Type-C पोर्ट, USB Type-A पोर्ट, HDMI 1.4, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4 और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है। इस लैपटॉप का वजन सिर्फ 1.35 किलोग्राम है और इसे Violet Silver तथा Gray कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें- Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी