Samsung का किफायती 5G फोन: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2500 प्रोसेसर जैसे फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी S26 FE की भारत में सेल जल्द शुरू होगी। फोन के लिए माइक्रोसाइट्स लाइव हो गई है। यह ...और पढ़ें

Samsung का किफायती 5G फोन: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2500 प्रोसेसर जैसे फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने कुछ वक्त पहले ही अपना नया Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त कंपनी ने भारत में नए 'फैन एडिशन' स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की थी। अब, सैमसंग ने Galaxy S26 FE के लिए कई खास माइक्रोसाइट्स लाइव कर दी है, जिससे ये कन्फर्म हो गया है कि ये डिवाइस जल्द ही अब बिक्री के लिए भारत में भी उपलब्ध होगा।
माइक्रोसाइट्स से ये भी पता चलता है कि Samsung Galaxy S26 FE का भारतीय वैरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स ग्लोबल वैरिएंट जैसा ही होंगे। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Samsung Galaxy S26 FE की सेल कब से?
सैमसंग का ये FE सीरीज का किफायती फोन जल्द ही Amazon, Flipkart और Samsung ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन के लिए खास माइक्रोसाइट्स लाइव कर दी है। इससे कन्फर्म हो गया है कि हैंडसेट जल्द ही इन तीन ऑनलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
हालांकि कंपनी ने अभी तक सही डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन 'The Tech Outlook' की रिपोर्ट के मुताबिक ये हैंडसेट भारत में 18 सितंबर को खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, माइक्रोसाइट्स से कन्फर्म हो गया है कि नया Samsung Galaxy S26 FE भारत में उसी डिजाइन, कलर ऑप्शन, स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा जो ग्लोबल मॉडल में हैं।
Samsung Galaxy S26 FE की कीमत
बता दें कि इस स्मार्टफोन को 27 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। फोन के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत EUR 799 लगभग 89,000 रुपये थी जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। फोन ग्लोबल लेवल पर 8GB + 256GB और 8GB + 512GB वैरिएंट के साथ-साथ ब्लूबेरी, ग्रेफाइट और पिस्ताचियो कलर ऑप्शन में आएगा।
Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में 6.7-इंच की Full-HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। साथ ही फोन में 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन मिल रही है। फोन में एल्युमीनियम अलॉय का मिड-फ्रेम भी होगा।
डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आएगा। साथ ही फोन को पावर देने के लिए इसमें Exynos 2500 चिपसेट मिलेगा। दावा है कि ये फोन 51 परसेंट तक फास्ट AI परफॉर्मेंस, 24 परसेंट बेहतर GPU परफॉर्मेंस और 11 परसेंट फास्ट प्रोसेसिंग देगा।
Samsung Galaxy S26 FE के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के इस नए Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलने वाला है।
फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। डिवाइस में क्वालकॉम FastConnect 7800 चिप भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4,900mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
