Samsung के नए Wi-Fi स्पीकर्स हुए भारत में लॉन्च, खास है डिजाइन; मिलेगा शानदार बेस
Samsung ने भारत में अपनी नई Music Studio सीरीज के Wi-Fi स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं। इस लेटेस्ट लाइनअप में Music Studio 5 (LS50H) और Music Studio 7 (LS7 ...और पढ़ें

Samsung के Music Studio सीरीज के नए स्पीकर्स लॉन्च हुए हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपनी Music Studio सीरीज को लॉन्च कर दिया है। Wi-Fi स्पीकर्स के इस लेटेस्ट लाइनअप में Music Studio 5 (LS50H) और Music Studio 7 (LS70H) शामिल हैं। पॉपुलर फ्रेंच डिजाइनर Erwan Bouroullec द्वारा डिजाइन किए गए ये नए स्पीकर्स Samsung TV और साउंडबार्स के साथ कंपैटिबल हैं। इनमें एक खास डॉट डिजाइन मिलता है और लो-फ्रीक्वेंसी साउंड को बेहतर बनाने के लिए AI Dynamic Bass Control फीचर दिया गया है। दोनों ही Music Studio स्पीकर्स Q-Symphony कंपैटिबल हैं, जिसकी मदद से यूजर्स इन्हें एक कंपैटिबल Samsung TV और साउंडबार्स के साथ वायरलेस तरीके से पेयर कर सकते हैं।
Samsung Music Studio 5 और Music Studio 7 की भारत में कीमत
भारत में Samsung Music Studio सीरीज की कीमत 27,900 रुपये से शुरू होती है। इस नई रेंज को Samsung के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
Samsung Music Studio 5 और Music Studio 7 के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Music Studio 5 (LS50H) और Music Studio 7 (LS70H) में कंपनी की AI Dynamic Bass Control टेक्नोलॉजी मिलती है, जो बिना किसी डिस्टॉर्शन के डीप बास ऑफर करती है। Erwan Bouroullec द्वारा डिजाइन किए गए इन नए Wi-Fi स्पीकर्स में यूनिवर्सल म्यूजिक सिम्बल्स से इंस्पायर्ड एक डॉट डिजाइन मिलता है। ये वायरलेस Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं और Samsung के SmartThings एप के साथ कंपैटिबल हैं। इससे यूजर्स एक सिंगल इंटरफेस से ही ऑडियो सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं, मल्टी-स्पीकर प्लेबैक को मैनेज कर सकते हैं और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज को एक्सेस कर सकते हैं।

Music Studio 5 और Music Studio 7 स्पीकर्स Q-Symphony सपोर्ट के साथ आते हैं और यूजर्स इन्हें एक Samsung TV के साथ पांच साउंड डिवाइसेस तक पेयर कर सकते हैं।
Music Studio 7 (LS70H) इन दोनों में से ज्यादा प्रीमियम मॉडल है और ये लेफ्ट, फ्रंट, राइट और टॉप-फायरिंग स्पीकर्स के जरिए 3.1.1-चैनल spatial ऑडियो डिलीवर करता है। इस स्पीकर में Samsung की ऑडियो लैब पैटर्न कंट्रोल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसे एक स्टैंडअलोन स्पीकर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
खबरें और भी
Music Studio 5 (LS50H) एक कॉम्पैक्ट स्पीकर है और इसमें एक वूफर, डुअल ट्वीटर्स और एक इन-बिल्ट वेवगाइड मिलता है, जिसे Samsung Audio Lab द्वारा ट्यून किया गया है। ये वाई-फाई कास्टिंग, पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज के सपोर्ट, वॉयस कंट्रोल और Samsung Seamless Codec के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ऑफर करता है।