विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Apple CEO के पद से विदा हुए Tim Cook, बोले- पद बदलेगा लेकिन Apple कम्युनिटी के लिए प्यार नहीं

Updated: Tue, 01 Sep 2026 11:13 AM (IST)

टिम कुक ने एप्पल के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है, अब वे कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन होंगे। उन्होंने ...और पढ़ें

Apple CEO के पद से विदा हुए Tim Cook, बोले- पद बदलेगा लेकिन Apple कम्युनिटी के लिए प्यार नहीं

Apple CEO के पद से विदा हुए Tim Cook, बोले- पद बदलेगा लेकिन Apple कम्युनिटी के लिए प्यार नहीं

HighLights

  1. टिम कुक ने एप्पल सीईओ पद से इस्तीफा दिया।

  2. अब वे कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन होंगे।

  3. जॉन टर्नस एप्पल के नए सीईओ बने।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल के लंबे टाइम तक CEO रहे Tim Cook ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद को आज अलविदा कह दिया है। करीब 30 साल से एप्पल के साथ जुड़े Cook ने अपने आखिरी दिन पर एप्पल कम्युनिटी को इमोशनल मैसेज दिया और कहा कि उनका पद जरूर बदल रहा है, लेकिन कंपनी और उसके लोगों के लिए उनका प्यार कभी नहीं बदलेगा।

बता दें कि Tim Cook साल 2011 से एप्पल के CEO थे और अब वे कंपनी में Executive Chairman की नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह एप्पल के नए CEO के तौर पर John Ternus लीडरशिप संभालेंगे।

अपने आखिरी दिन पर Cook ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Apple कम्युनिटी को थैंक-यू कहते हुए कहा, मेरा टाइटल कल बदल जाएगा, लेकिन Apple कम्युनिटी के लिए मेरा प्यार कभी नहीं बदलेगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि Apple के लोगों से उन्हें लगातार प्रेरणा मिलती रही है और वे अपने करियर के अगले अध्याय के लिए एक्साइटेड हैं।

टीम की जमकर की तारीफ

Cook ने एप्पल के कर्मचारियों को भेजे अपने आखिरी मैसेज में भी टीम की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने एप्पल कर्मचारियों को एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी टीम बताया और कहा कि कंपनी की सक्सेस में हर कर्मचारी का खास रोल रहा है। Cook ने Steve Jobs के मशहूर वाक्य Dent in the Universe को याद करते हुए कहा कि एप्पल ने मिलकर दुनिया में अपनी अलग छाप छोड़ी है।

Tim Cook के लीडरशिप में एप्पल दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है। उनके कार्यकाल के दौरान iPhone, Apple Silicon और कंपनी के दूसरे प्रोडक्ट्स ने एप्पल की सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें- Vivo का 6500 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹18,524 में, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 50MP कैमरा