Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ViewSonic लाया 'Ask AI' और 'Circle Go' कैपेबिलिटी वाले नए इंटरैक्टिव डिस्प्ले, जानें क्या है खास

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 04:00 PM (IST)

    ViewSonic ने अपनी नई IN05 सीरीज के ViewBoard 4K EDLA इंटरैक्टिव डिस्प्ले लॉन्च किए हैं। इस लाइनअप में 65-इंच (IN6505-N), 75-इंच (N7505-N) और 86-इंच (I ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    ViewSonic के नए डिस्प्ले लॉन्च हुए हैं।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ViewSonic ने भारत में अपनी नई IN05 सीरीज के ViewBoard 4K EDLA इंटरैक्टिव डिस्प्ले लॉन्च कर दिए हैं। इस लाइनअप में 65-इंच (IN6505-N), 75-इंच (N7505-N) और 86-इंच (IN8605-N) के साइजेज शामिल हैं। क्लासरूम और लर्निंग के पर्पज से डिजाइन की गई ये लेटेस्ट डिस्प्ले लाइनअप Android 16 पर चलती है और इसमें 8GB RAM के साथ 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इस डिस्प्ले में 20W ऑडियो आउटपुट वाले डुअल स्पीकर्स लगे हैं और येकई AI फीचर्स जैसे Ask AI, Video Pilot, AI Mind Map और Circle Go के साथ आता है।

    ये कन्फर्म हो गया है कि ViewSonic IN6505-N, IN7505-N और IN8605-N ViewBoard ऑथराइज्ड ViewSonic एजुकेशन रीसेलर्स और पार्टनर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन मॉडल्स की प्राइस डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है।

    ViewSonic IN05 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

    ViewSonic IN05 सीरीज 65-इंच, 75-इंच और 86-इंच के स्क्रीन साइजेज में उपलब्ध है और इसमें 4K UHD (2,160×3,840 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। ये OS Android 16 पर रन करता है। इस डिस्प्ले में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसे 8GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। आंखों के कम तनाव के लिए डिस्प्ले को Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है और ये VESA माउंट कम्पैटिबिलिटी के साथ आता है।

    ViewSonic IN05 Series ViewBoard 4K_

    ViewSonic IN05 सीरीज का पैनल 400 निट्स तक की ब्राइटनेस और 5000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो डिलीवर करने का दावा करता है। तेज रोशनी वाले क्लासरूम्स में भी क्लियर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें एंटी-ग्लेयर (AG) ग्लास लगाया गया है। इसमें डुअल 20W के इन-बिल्ट स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए, इस लाइनअप में HDMI 2.0 और मल्टीपल USB पोर्ट्स मिलते हैं।

    खबरें और भी

    ये ViewSonic IN05 सीरीज 50-पॉइंट तक के मल्टीटच इनपुट को सपोर्ट करती है और इसमें सटीक पेन सपोर्ट भी मिलता है। ये डिस्प्ले कई AI-बेस्ड टूल्स जैसे Ask AI, Video Pilot, AI Mind Map और Circle Go ऑफर करता है।

    इसमें दिया गया 'Ask AI' फीचर एक वॉयस-कंट्रोल्ड क्लासरूम असिस्टेंट की तरह काम करता है, जबकि 'Video Pilot' मेन कॉन्सेप्ट्स तक तुरंत पहुंचने के लिए समरी, टाइमस्टैम्प्ड सबटाइटल्स और क्लिकेबल नेविगेशन पॉइंट्स प्रोवाइड करता है। 'AI Painter' वॉइस, पेन या टेक्स्ट इनपुट के जरिए ड्राइंग असिस्टेंस देता है। वहीं, 'AI Mind Map' फीचर कीवर्ड्स, टॉपिक्स या इमेजेस से तुरंत स्ट्रक्चर्ड माइंड मैप्स जेनरेट कर देता है।

    इसके अलावा, ViewSonic IN05 सीरीज में 'Circle Go' फीचर भी शामिल है, जो यूजर्स को स्क्रीन पर किसी कंटेंट या मैथमैटिकल प्रॉब्लम्स को सर्कल करने की सुविधा देता है, जिसके बाद उन्हें AI-पावर्ड एक्सप्लेनेशन और सॉल्यूशन्स मिल जाते हैं। 'Calculator Pro' हाथ से लिखी गई इक्वेशन्स को पहचानने और ज्योमेट्री की प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने का काम सपोर्ट करता है। वहीं, 'Live Subtitle' फीचर रियल-टाइम मल्टीलिंग्वल सबटाइटल्स और ट्रांसलेशन की सुविधा देता है।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ 1,799 रुपये में वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस फीचर फोन लॉन्च, AI ENC और 1200 mAh बैटरी भी