विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

64MP टेलीफोटो कैमरा और 6.59 इंच डिस्प्ले वाला Vivo का नया फोन, टेलीकन्वर्टर जूम लेंस और Snapdragon 8s Gen 4 भी

Published: Fri, 30 Oct 2026 01:56 PM (IST)

वीवो S70 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है।

Vivo S70 की संभावित खूबियां: स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट और दमदार टेलीफोटो कैमरा

Vivo S70 की संभावित खूबियां: स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट और दमदार टेलीफोटो कैमरा

HighLights

  1. Vivo S70 में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट होगा।

  2. 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और टेलीकन्वर्टर सपोर्ट।

  3. 6.59-इंच 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo S70 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में पहले जानकारी आई थी कि यह बड़े टेलीफोटो सेंसर और अटैचेबल टेलीकन्वर्टर लेंस सपोर्ट के साथ आएगा। अब टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपकमिंग S70 के चिप, डिस्प्ले और कैमरा सेटअप को लेकर जानकारी शेयर की है। हालांकि, वीवो ने इस फोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है।

Vivo S70 की संभावित खूबियां

अपकमिंग Vivo S70 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसे 6.59-इंच का 1.5K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले के साथ मार्केट में लाया जाएगा। इससे पहले मई महीने में चीन में लॉन्च हुए Vivo S60 में भी कंपनी ने यही डिस्प्ले दी थी। वीवो का यह फोन क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा। Vivo S60 स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया था। Vivo अपनी S सीरीज के स्मार्टफोन को क्वालकॉम के 8s प्रोसेसर के साथ आता है।

 

इस फोन के फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो Vivo S60 में भी दिया था। इसके साथ ही रियर कैमरे की बात करें तो 50MP का मेन कैमरा दिया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 64MP Sony LYT-610 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया है। Vivo S60 स्मार्टफोन को 50MP पेरिस्कोप लेंस दिया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वीवो के अपकमिंग 64MP सेंसर में टेलीफोटो मिलेगा। फिलहाल ऑप्टिकल जूम को लेकर कोई इंफॉर्मेशन नहीं है।

टेलीकन्वर्टर सपोर्ट

वीवो के अपकमिंग फोन में 200mm टेलीकन्वर्टर का सपोर्ट मिलेगा। Vivo अब तक इस तरह की एक्सेसरीज अपने प्रीमियम X-सीरीज के फोन के साथ ऑफर करती है। S70 कंपनी के एस सीरीज का पहला फोन होगा, जिसमें टेलीकन्वर्टर का ऑप्शन मिलेगा। अपकमिंग Vivo S70 स्मार्टफोन को लेकर अब तक सभी जानकारी टिपस्टर के जरिए सामने आई है। कंपनी ने अपकमिंग Vivo S70 को लेकर कुछ भी ऑफिशिल डिटेल शेयर नहीं की है।

यह भी पढ़ें- 7,800mAh तक बैटरी और 200MP तक कैमरे के साथ Vivo के तीन नए फोन लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले भी