विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,050mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Vivo का नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले और 32MP का फ्रंट कैमरा भी

Updated: Mon, 31 Aug 2026 06:30 PM (IST)

Vivo T5 5G स्मार्टफोन 2 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलेगा।

Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च जानें दमदार फीचर्स

Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च जानें दमदार फीचर्स

HighLights

  1. 7,050mAh बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप।

  2. 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7500 Turbo।

  3. 50MP OIS प्राइमरी और 32MP फ्रंट कैमरा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo T5 5G स्मार्टफोन भारत में 2 सितंबर को लॉन्च होना है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन्स को टीज करना शुरू कर दिया है। Vivo T5 5G स्मार्टफोन को भारत में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 7,050mAh की बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। वीवो ने कन्फर्म किया है कि उसके टी-सीरीज के अपकमिंग फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा।

Vivo T5 5G में क्या होगा खास?

Vivo ने अपकमिंग Vivo T5 5G स्मार्टफोन को टीज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकेंडरी लेंस दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo T5 5G स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस फोन के फ्रंट और रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। यह फोन MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

वीवो का यह 7,050mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन के बैटरी हेल्थ पांच साल तक सही रहेगी। इस फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 85 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 34.7 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक और 7.9 घंटे तक की गेमिंग ऑफर करेगा।

अपकमिंग Vivo T5 5G स्मार्टफोन IP68 और IP69-रेटिंग के साथ मार्केट में आएगा। इसके साथ ही चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड ने कन्फर्म किया है कि यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करेगा। कंपनी ने बताया कि इसे तीन एंड्रॉयड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Vivo T5 5G स्मार्टफोन की डिस्प्ले के बारे में कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें 3D कर्व AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। वीवो ने बताया कि इस फोन की डिस्प्ले की मैक्सिम ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक की है। Vivo T5 5G स्मार्टफोन को Royal Bronze और Silver Green कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Vivo लॉन्च करेगा Vivo Y600i और Y600i AI स्मार्टफोन, 7200mAh बैटरी वाले Y500i को करेंगे रिप्लेस