Vivo लॉन्च करेगा Vivo Y600i और Y600i AI स्मार्टफोन, 7200mAh बैटरी वाले Y500i को करेंगे रिप्लेस
वीवो जल्द ही ग्लोबल मार्केट में Vivo Y600i और Vivo Y600i AI स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

Vivo Y600i और Vivo Y600i AI जल्द होंगे लॉन्च (Representative Image)
HighLights
वीवो Y600i और Y600i AI जल्द होंगे लॉन्च।
Google Play Console पर लिस्ट हुए नए स्मार्टफोन।
ये फोन Vivo Y500i की जगह लेंगे।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने इस साल की शुरुआत में चीन में Vivo Y500i स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के अपग्रेड वर्जन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। अपकमिंग Vivo Y600i स्मार्टफोन को Google Play Console पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ डेटाबेस में एक और मॉडल Vivo Y600i AI के नाम से लिस्ट किया गया है। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन का मॉडल नंबर और डिवाइस कोड सेम है। रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो के इन अपकमिंग फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन भी एक जैसे हो सकते हैं।
Vivo Y600i और Vivo Y600i AI जल्द होंगे लॉन्च
Google Play Console डेटाबेस में वीवो के Y-सीरीज के दो स्मार्टफोन लिस्ट किए गए हैं। अपकमिंग Vivo Y600i और Vivo Y600i AI स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2617A और डिवाइस कोड PD2617 के साथ लिस्ट किए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन की लिस्टिंग से पता चलता है कि ये स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किये जा सकते हैं।
इस लिस्टिंग के वीवो के दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में और कुछ भी जानकारी नहीं मिलती है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों फोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन करीब-करीब एक जैसे हो सकती हैं। Vivo Y600i AI के नाम से पता चलता है कि इसमें यूजर्स को स्टेंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले कुछ ज्यादा एआई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने कुछ भी डिटेल्स शेयर नहीं किए गए हैं।
Vivo Y500i की खूबियां और कीमत
अपकमिंग Vivo Y600i स्मार्टफोन कंपनी के Vivo Y500i को रिप्लेस करेगा। चीन में Vivo Y500i स्मार्टफोन को इस साल जनवरी में CNY 1,499 (करीब 19,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। Vivo इस फोन में 6.75-inch (720 x 1,570 pixels) LCD टचस्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। वीवो के इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था। वीवो के इस फोन में कंपनी ने 7,200mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया था।
