बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म, 55 घंटे की दमदार बैटरी और बेहतरीन साउंड के साथ आ रहे हैं Vivo के नए ईयरबड्स
Vivo TWS 5e को इस महीने के अंत में Vivo S60 हैंडसेट के साथ चीन में लॉन्च किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है। इसमें समें 55dB तक का हाइब्रि ...और पढ़ें

Vivo TWS 5e जल्द लॉन्च होने वाले हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने एलान किया है कि Vivo TWS 5e को इस महीने के अंत में Vivo S60 हैंडसेट के साथ चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ऑफिशियल प्रमोशनल पोस्ट्स के जरिए इन नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स का डिजाइन और कलर ऑप्शन्स दिखाते हुए इन्हें टीज किया है। लॉन्चिंग से पहले वीवो ने इसके कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है और फिलहाल चीन में इन ईयरबड्स के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुके हैं। Vivo TWS 5e कंपनी की बढ़ती हुई TWS 5 सीरीज का हिस्सा बनेगा, जिसमें पिछले कुछ महीनों में कई मॉडल्स पेश किए जा चुके हैं।
लॉन्च से पहले तीन कलर्स में सामने आए Vivo TWS 5e ईयरबड्स
कंपनी ने एक Weibo पोस्ट में कन्फर्म किया है कि Vivo TWS 5e चीन में 29 मई को Vivo S60 के साथ लॉन्च होने जा रहा है। देश में इस समय इन ईयरफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लिए जा रहे हैं और कंपनी ने इसे ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट जैसे तीन कलर ऑप्शन्स में टीज किया है।
डिजाइन की बात करें तो Vivo TWS 5e ईयरबड्स में सिलिकॉन ईयर टिप्स और राउंडेड आउटर शेल्स के साथ एक स्टेम-स्टाइल लुक मिलता है। इसके चार्जिंग केस को ग्लॉसी फिनिश के साथ एक स्मूद और ओवल शेप दी गई है। इस केस के सामने की तरफ Vivo का लोगो, एक छोटा LED स्टेटस इंडिकेटर और नीचे की तरफ एक USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

कंपनी इन ईयरफोन्स को काम-काज और प्रोडक्टिविटी के लिहाज से एक बेहतरीन ऑडियो एक्सेसरी के तौर पर पेश कर रही है, जिसमें 55dB तक का हाइब्रिड एडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसे सिर्फ एक टैप से आस-पास के शोर-शराबे और ध्यान भटकाने वाली आवाजों को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।
खबरें और भी
इसके साथ ही वीवो का ये भी दावा है कि Vivo TWS 5e चार्जिंग केस को मिलाकर कुल 55 घंटे तक की भारी-भरकम बैटरी लाइफ दे सकता है, जिससे बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म हो जाता है। ईयरबड्स में एक बेहतर और ज्यादा स्पेसियस लिसनिंग एक्सपीरियंस के लिए इमर्सिव पैनोरमिक साउंड की खूबी भी बताई गई है। इसकी कीमत और बाकी के पूरे स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारियां भी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।
ये ईयरफोन्स कंपनी की मौजूदा Vivo TWS 5 सीरीज से जुड़ेंगे, जिसमें स्टैंडर्ड Vivo TWS 5 और Vivo TWS 5 Hi-Fi पहले से ही शामिल हैं, जिन्हें अक्टूबर 2025 में चीन में पेश किया गया था। उन मॉडल्स में 60dB तक का ANC मिलने का दावा किया गया है। बिना ANC के, वे हेडसेट्स केस के साथ 48 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।
इसके अलावा, इसी साल मार्च में कंपनी ने Vivo TWS 5i भी लॉन्च किया था, जो टोटल 50 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है लेकिन उसमें ANC का सपोर्ट नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें: बिजली बिल की है टेंशन? जानें स्प्लिट और विंडो AC में से कौन है ज्यादा किफायती
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।