Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE भारत में जल्द होंगे लॉन्च, मिलेगा शानदार कैमरा
Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इनके लिए कंपनी ने अपनी डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। आइए जानते हैं डिटेल। ...और पढ़ें

Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE भारत में लॉन्च होंगे।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo X300 Ultra को पहली बार स्पेन में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 के दौरान लोगों के सामने पेश किया गया था। बाद में, इस फ्लैगशिप फोन को चीन में नए Vivo X300s के साथ लॉन्च किया गया। ये टेक कंपनी कुछ समय से Ultra मॉडल के ग्लोबल लॉन्च के बारे में हिंट दे रही थी। अब, कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि Vivo X300 Ultra जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इस हैंडसेट के साथ Vivo X300 FE भी लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन का डिजाइन भी दिखा दिया है, जो बिल्कुल इसके चीनी मॉडल जैसा ही है। अपकमिंग Vivo X300 Ultra में पीछे की तरफ एक सर्कुलर कैमरा यूनिट होने की बात कन्फर्म हो गई है। ये Vivo की नई एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट को भी सपोर्ट करेगा।
Vivo X300 Ultra, Vivo X300 FE जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे
Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट्स अब भारत में कंपनी की वेबसाइट पर दिख रही हैं, जिससे ये कन्फर्म हो गया है कि ये दोनों फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे। Flipkart पर भी एक लैंडिंग पेज लाइव हो गया है, जिससे ये कन्फर्म होता है कि ये फोन इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए देश में उपलब्ध होंगे। इन दोनों फोन का डिजाइन बिल्कुल इनके चीनी मॉडल्स जैसा ही दिखाया गया है।
अपकमिंग फ्लैगशिप Vivo X300 Ultra में Vivo की एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट को सपोर्ट करने की बात सामने आई है। ये दोनों फोन भारत में Zeiss-ट्यून्ड रियर कैमरा सिस्टम के साथ लॉन्च होंगे। जहां Vivo X300 Ultra में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखता है, वहीं Vivo X300 FE में पीछे की तरफ एक हॉरिजॉन्टल, पिल शेप वाला मरा आइलैंड दिखाया गया है। इसके अलावा, Vivo X300 के दोनों मॉडल्स में पीछे की तरफ तीन कैमरे होने की बात भी सामने आई है। FE मॉडल भारत में कम से कम ग्रीन कलर के ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

ये Vivo X300 Ultra के चीन में 30 मार्च को लॉन्च होने के कुछ हफ्तों बाद आया है। चीन में इसकी शुरुआती कीतम CNY 6,999 (लगभग 95,900 रुपये) थी, जो इसके बेस 12GB + 256GB RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए थी। वहीं, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वाले ऑप्शन क्रमशः CNY 7,499 (लगभग 1,02,700 रुपये), CNY 7,999 (लगभग 1,09,600 रुपये) और CNY 8,999 (लगभग 1,23,300 रुपये) की कीमत पर आए थे। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का फ्लैगशिप 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है, जिसके साथ 6,600mAh की बैटरी दी गई है।
दूसरी ओर, Vivo X300 FE को 4 मार्च को रूस में लॉन्च किया गया। इसके बेस मॉडल की शुरुआती कीमत RUB 60,124 (लगभग 71,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। ये हैंडसेट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ 6,500mAh की बैटरी दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।