Trending

    6500mAh बैटरी वाला Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, 5G के साथ मिलेगा MediaTek का पावरफुल प्रोसेसर

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 06:00 PM (IST)

    वीवो जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y21 5G लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले इसकी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई हैं। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपनी Y सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y21 5G को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले सेल्यूटर ऑपरेटर की वेबसाइट में इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स रिवील हो गई हैं। लिस्टिंग में वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारी सामने आई हैं। इस फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ LCD स्क्रीन और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    Vivo Y21 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    Vivo Y21 5G स्मार्टफोन भूटान की सेल्यूलर ऑपरेटर कंपनी TashiCell ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि भूटान में वीवो का यह फोन BTN 16,190 (करीब 16,190 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का बेस वेरिएंट 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by TashiCell (@tashicell)

    इस फोन में 6.74-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 720 x 1,600 पिक्सल HD+ LCD स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह आई प्रोटेक्शन फीचर के साथ आता है। वीवो के इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए PowerVR GE8320 GPU, 6GB की रैम और 128GB स्टोरेज दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।

    फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo Y21 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरा की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का सेंसर दिया है, जिसके साथ 0.08- मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो सेंसर दिया गया है। वीवो के इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

    कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल-SIM (nano + nano), 5G, 4G LTE, USB Type-C 2.0, और OTG का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo Y21 5G में 6,500mAh की बैटरी और 45W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Voyage Black और Sunrise Gold कलर ऑप्शन में आएगा।

    यह भी पढ़ें- iPhone 17e vs Pixel 10a: फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के मामले में कौन है बेहतर ऑप्शन?