Xiaomi का 6,000mAh बड़ी बैटरी वाला नया Fold फोन, 7.6 इंच डिस्प्ले और 67W फास्ट चार्जिंग भी
Xiaomi जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi 18 Fold लॉन्च करने वाला है, जिसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और ...और पढ़ें

Xiaomi का 6,000mAh बड़ी बैटरी वाला नया Fold फोन, 7.6 इंच डिस्प्ले और 67W फास्ट चार्जिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी Xiaomi 18 Fold के नाम से पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इसे सितंबर की शुरुआत में चीन में लॉन्च करने की तैयारी में है।
लॉन्च से पहले ही डिवाइस से जुड़ी कई अहम डिटेल्स सामने आने लगी हैं। अब एक टिप्स्टर ने Xiaomi 18 Fold की बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि इस नए फोल्ड फोन में क्या क्या खास देखने को मिल सकता है।
Xiaomi 18 Fold के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 Fold में 6,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। अगर ये जानकारी सही साबित हो जाती है, तो ये फोन मार्केट में मौजूद कई वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में बड़ी बैटरी के साथ आएगा।
उदाहरण के लिए सैमसंग के हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 8 में 4,880mAh बैटरी और Huawei Pura X View में 5,300mAh बैटरी मिल रही है। ऐसे में अब ये बड़ी और बड़ी बैटरी ऑफर कर सकता है।
67W वायर्ड, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
इतना ही नहीं इस फोन में चार्जिंग स्पीड भी काफी बेहतरीन होने की उम्मीद है। एक टिप्स्टर के मुताबिक डिवाइस में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग यूजर्स के लिए फोन को जल्दी फिर से यूज करने में मदद कर सकती है।
बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन
रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया गया है कि Xiaomi 18 Fold में 7.6 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकती है। डिवाइस में Android 17 बेस्ड HyperOS 4 मिल सकता है। जबकि फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जबकि सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
