Xiaomi ने लॉन्च की Mini Dual-Drum वॉशिंग मशीन, 40 मिनट में कपड़े Wash और Dry
Xiaomi ने चीन में Mijia Mini Twin-Tub Washer-Dryer 5kg लॉन्च की है। यह डुअल-ड्रम वॉशिंग मशीन अलग-अलग कपड़ों को एक ...और पढ़ें

Xiaomi ने लॉन्च की Mini Dual-Drum वॉशिंग मशीन, 40 मिनट में कपड़े Wash और Dry

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने चीन में अपनी नई वॉशिंग मशीन लॉन्च कर दी है जिसे कंपनी ने Mijia Mini Twin-Tub Washer-Dryer 5kg के नाम से पेश किया है। ये खास वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो अलग-अलग तरह के कपड़ों को एक साथ धोना चाहते हैं, लेकिन उन्हें आपस में मिक्स नहीं करना चाहते।
इस वॉशिंग मशीन की कीमत 3,499 युआन यानी लगभग 50 हजार रुपये रखी है और इसे फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। चलिए इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स जान लेते हैं...
Mijia Mini Twin-Tub Washer-Dryer के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस वॉशर-ड्रायर की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल-ड्रम डिजाइन है। वॉशिंग मशीन में आप कुल 5kg की कैपेसिटी मिलती है, जिसे दो अलग-अलग 2.5kg ड्रम में बांटा गया है। इसका मतलब है कि यूजर्स एक ड्रम में बच्चों के कपड़े और दूसरे में बड़े लोगों के कपड़े आसानी से धो सकते हैं।

हर ड्रम में 1.5kg तक कपड़े सुखाए भी जा सकते हैं, जिससे इसकी कुल ड्राइंग कैपेसिटी 3kg हो जाती है। इतना ही नहीं Xiaomi ने दोनों ड्रम के लिए अलग-अलग पानी और ड्राइंग चैनल भी ऑफर किए हैं।
वॉशिंग मशीन के एक ड्रम का पानी दूसरे ड्रम में नहीं जाता और इसी वजह से कपड़ों को अलग-अलग रखना आसान हो जाता है। मशीन में डायरेक्ट-ड्राइव मोटर भी मिल रहा है, जो 1,200rpm तक की स्पिन स्पीड ऑफर करता है।
डिटर्जेंट के लिए भी अलग डिस्पेंसर
मशीन में डिटर्जेंट के लिए दो अलग 150ml ऑटो-डोजिंग डिस्पेंसर मिल रहे हैं। खास बात ये है कि वॉशिंग मशीन कितने कपड़े हैं उसके हिसाब से डिटर्जेंट की जरूरत तय करती है, जिससे डिटर्जेंट की बर्बादी और कपड़ों पर फालतू डिटर्जेंट भी नहीं लगता। कंपनी का दावा है कि नॉर्मल यूज में एक फुल डिस्पेंसर करीब एक महीने तक चल सकता है।
34 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम
वॉशिंग मशीन में 34 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम भी मिल रहे हैं, जो कॉफी, मिट्टी और मेकअप जैसे दागों के लिए डिजाइन किए गए हैं। खास बात ये है कि छोटे कपड़ों के लिए 40 मिनट का Quick Wash-and-Dry मोड भी मिल रहा है। जबकि सिल्क जैसे नाजुक कपड़ों के लिए 40°C लो-टेम्परेचर ड्राइंग मोड भी इस वॉशिंग मशीन में दिया गया है।
