Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Australian Open 2026: कार्लोस अल्‍काराज ने ऑस्‍ट्रेलियन ओपन जीतकर रचा इतिहास, जोकोविच का 'परफेक्‍ट' रिकॉर्ड टूटा

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 06:12 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज के बीच खेला गया। फाइनल में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कार्लोस अल्काराज ने जीता फाइनल

    स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में मेंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज के बीच खेला गया। कार्लोस मात्र 22 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन मेंस सिंगल्स के फाइनल में पहुंचे। तो वहीं जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। हालांकि, अल्काराज ने इतिहास रचते हुए जोकोविच को हरा दिया और ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया।

    जोकोविच पहले ही सेट में अल्काराज पर भारी पड़े और उन्होंने पहले सेट में बढ़त बना ली। जोकोविच ने मुकाबले की शुरुआत में ही अपनी आक्रामकता दिखाई और उन्होंने पहला पॉइंट हासिल किया। इसके बाद अल्काराज ने भी वापसी की और एक अंक हासिल कर सेट को बराबरी पर ला दिया। अल्काराज ने मैच को 2-6, 6-2, 6-3 और 7-5 के अंतर से अपने नाम कर लिया।

    जोकोविच के नाम रहा पहला सेट

    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेंस सिंगल के फाइनल के पहले सेट में जोकोविच ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने इस सेट को 6-2 से अपने नाम किया। अल्काराज पहले सेट में ही काफी धीमे दिखाई दिए और जोकोविच ने इसका पूरा फायदा उठाया। हालांकि, दूसरे सेट में विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज ने बेहतरीन वापसी की और सेट को 6-2 से अपने नाम कर लिया।

    अल्काराज के नाम रहा तीसरा सेट

    अल्काराज ने तीसरे सेट में भी कमाल का खेल दिखाया और उन्होंने 6-3 से इस सेट को अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में कार्लोस ने पहला पॉइंट हासिल किया लेकिन इसके बाद जोकोविच ने भी वापसी की और उन्होंने 1 अंक हासिल कर तीसरे सेट को बराबरी पर ला दिया। एक समय पर ये सेट 2-2 की बराबरी पर था लेकिन फिर अल्काराज ने वापसी की और बढ़त हासिल कर ली और स्कोर को 4-2 पर ला दिया। हालांकि, इसके बाद जोकोविच ने एक अंक हासिल कर स्कोर को 4-3 किया लेकिन कार्लोस नहीं रूके और उन्होंने 6-3 से सेट को अपने नाम कर लिया।

    चौथे सेट में रोमांचक मुकाबला

    चौथा सेट जोकोविच के लिए काफी अहम था और इस सेट में दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और एक समय पर सेट 4-4 की बराबरी पर था। इसके बाद चौथे सेट में दोनों खिलाड़ी 5-5 की बराबरी पर थे लेकिन कार्लोस ने लगातार 2 अंक हासिल किए और चौथे सेट को 7-5 से अपने नाम कर लिया।

    यह भी पढ़ें- Alcaraz vs Djokovic live streaming: फ्री में कैसे देखें ऑस्‍ट्रेलियन ओपन फाइनल का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग

    यह भी पढ़ें- Australian Open Men's Final 2026: मेलबर्न पार्क पर आज रचा जाएगा इतिहास, जोकोविक-अलकराज की खिताबी भिड़ंत