विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

US Open 2026: आसान जीत के साथ दूसरे दौर में जेसिक पेगुला, चोट ने खत्म किया कैस्पर रूड का सफर

Updated: Mon, 31 Aug 2026 08:27 AM (IST)

जेसिका पेगुला ने यूएस ओपन में अपना पहला मुकाबला सीधे सेटों में जीता, जबकि जैस्मीन पाओलिनी भी अगले दौर में ...और पढ़ें

जेसिका पेगुला का आसान जीत

जेसिका पेगुला का आसान जीत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एपी, न्यूयॉर्क: तीसरी रैंकिंग वाली जेसिका पेगुला ने एलेना-गैब्रिएला रुसे के विरुद्ध धीमी शुरुआत की वजह बनी घबराहट पर काबू पाते हुए रविवार को यूएस ओपन में अपना पहला मुकाबला सीधे सेटों में जीत लिया।

आर्थर ऐश स्टेडियम में दिन के पहले मुकाबले में उतरी 32 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी पेगुला ने रुसे की सर्विस तोड़ने के अपने पहले नौ मौकों को गंवा दिया, लेकिन इसके बाद उन्होंने लय हासिल की और दबदबा बनाना शुरू कर दिया। सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में पहुंचने के बाद यहां आईं पेगुला ने 83 मिनट में 6-3, 6-2 से जीत दर्ज करने के दौरान अपनी पहली सर्विस पर 92 प्रतिशत अंक जीते।

जैस्मीन को भी मिली जीत

अगले दौर में पेगुला का सामना वीनस विलियम्स और हमवतन वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी सोफिया केनिन के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। वहीं, महिला सिंगल्स के अन्य मुकाबलों में 19वीं वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी ने लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में यूएस ओपन में पदार्पण कर रहीं वेरोनिका एर्यावेच को 6-3, 3-6, 6-4 से हराकर अपनी ग्रैंडस्लैम क्षमता का शानदार परिचय दिया।

इतालवी खिलाड़ी पैर में चोट के कारण विंबलडन के बाद से कोर्ट से दूर थीं, लेकिन मुकाबला निर्णायक सेट तक पहुंचने के बाद उन्होंने मैच की रफ्तार पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और अंतिम चरण में दबदबा कायम किया। चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बनीं।

27वीं वरीयता प्राप्त क्रेजिकोवा को शुरुआती दौर में उज्बेकिस्तान की कामिला राखिमोवा ने 7-6(4), 6-2 से हराया। छह मैच पाइंट बचाने के बावजूद दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन क्रेजिकोवा हार से नहीं बच सकीं।

मायचर्जाक दूसरे दौर में पहुंचे

पुरुष वर्ग में गैरवरीयता प्राप्त पोलैंड के खिलाड़ी कामिल मायचर्जाक ने सर्बिया के हमाद मेडजेदोविच को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया और दूसरे दौर में पहुंचने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, एक अन्य मुकाबले में चीन के वू यिबिंग भी दूसरे दौर में जगह बनाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एडम वॉल्टन को 7(7)-6(2), 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। स्पेन के डेनियल मेरिडा अगुइलर ने पहले दौर में हंगरी के मार्टन फुक्सोविक्स को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-2 से मात दी।

कैस्पर रूड चोट के कारण टूर्नामेंट से हटे

2022 यूएस ओपन के उपविजेता कैस्पर रूड ने पीठ में चोट के कारण रविवार को टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। हाल ही में हुए सिनसिनाटी ओपन में अपने पहले मैच के दौरान रूड को खेलना बीच में ही रोकना पड़ा था। उन्होंने फ्लशिंग मीडोज में मिक्स्ड डबल्स टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, लेकिन अभ्यास के दौरान सर्विस करने में उन्हें परेशानी होती हुई नजर आई। दुनिया की रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज रूड की जगह ड्रॉ में आर्थर जिया को शामिल किया गया है, जो क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में हार गए थे।

वहीं, 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच अपने पहले दौर के मैच से पहले चोट के कारण यूएस ओपन से हट गए। उनकी जगह लकी लूजर ओट्टो विर्तानेन को प्रतियोगिता में शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें- टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए रोजर फेडरर, सम्मान लेते हुए छलके आंसू; नम आंखों से कही दिल छू लेने वाली बात

यह भी पढ़ें- US Open 2026: मुचोवा-मेंसिक ने जीता यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स खिताब