French Open: जोकोविक के बाद फोंसेका ने रूड को किया बाहर
19 वर्षीय ब्राजीलियाई खिलाड़ी जोआओ फोंसेका ने फ्रेंच ओपन में कैस्पर रूड को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने इस जीत ...और पढ़ें

जोआओ फोंसेका ने किया बड़ा उलटफेर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पेरिस, रायटर : ब्राजील के 19 वर्षीय युवा स्टार जोआओ फोंसेका ने फ्रेंच ओपन में अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए दो बार के उपविजेता और 15वीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड को हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
फोंसेका ने चौथे दौर के मुकाबले में रूड को 7-5, 7-6 (8), 5-7, 6-2 से पराजित किया। इस टूर्नामेंट में पहले ही नोवाक जोकोविक को बाहर का रास्ता दिखा चुके फोंसेका ने एक बार फिर साबित किया कि वह भविष्य ही नहीं, वर्तमान के भी बड़े दावेदार बन चुके हैं।
पहले सेट में मिली टक्कर
पेरिस के प्रतिष्ठित फिलिप चेट्रीर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में युवा ब्राजीलियाई खिलाड़ी ने दबाव के क्षणों में बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी परिपक्वता से सभी को प्रभावित किया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन फोंसेका ने 12वें गेम में सर्विस ब्रेक हासिल कर सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
दोनों खिलाड़ियों ने जोरदार शॉट लगाए और सेट टाईब्रेक तक पहुंचा। यहां रूड के पास तीन सेट प्वाइंट थे, लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सके और फोंसेका ने टाईब्रेक जीतकर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। तीसरे सेट में रूड ने वापसी करते हुए सेट जीत लिया और मुकाबले को जीवित रखा। हालांकि चौथे सेट में फोंसेका ने फिर अपना स्तर ऊंचा किया। उन्होंने दो बार सर्विस ब्रेक हासिल किए और फुटबॉल जैसे जोशीले माहौल के बीच शानदार जीत दर्ज की।
खबरें और भी
गुस्तावो कुर्टेन को किया याद
मैच के बाद फोंसेका ने कहा, कैस्पर यहां बहुत अच्छा खेलते हैं। वह बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं और इस कोर्ट को अच्छी तरह समझते हैं। पहले और दूसरे सेट के महत्वपूर्ण मौकों पर मैंने अच्छा खेल दिखाया, जिससे मैं काफी खुश हूं। मैं कोर्ट पर खुद को अभिव्यक्त करना चाहता हूं, खुश रहना चाहता हूं और दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता हूं।
फोंसेका ने ब्राजील के महान खिलाड़ी और तीन बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन गुस्तावो कुर्टेन को भी याद किया, जो स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने कहा, "कुर्टेन हमारे देश और खेल के सबसे बड़े आदर्शों में से एक हैं। उनके सामने इतनी बड़ी जीत हासिल करना मेरे लिए बेहद खास है।" विश्व रैंकिंग में 30वें स्थान पर काबिज फोंसेका अब क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य के याकुब मेन्सिक से भिड़ेंगे।
फ्रेंच ओपन में लगातार बड़े उलटफेरों के बीच फोंसेका का सफर उन्हें खिताब के प्रमुख दावेदारों में शामिल कर रहा है। अन्य मुकाबले में 10वीं वरीयता प्राप्त इटील के फाबियो कोबोली ने अमेरिकी खिलाड़ी जेड स्वाजदा को 6-2, 6-3, 6-7 (7), 7-6 (5) से पराजित किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।