विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

US Open 2026: मुचोवा-मेंसिक ने जीता यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स खिताब

Updated: Fri, 28 Aug 2026 11:26 AM (IST)

कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक ने यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता, फाइनल में बेलिंडा बेनसिच और फ्लावियो कोबोली ...और पढ़ें

कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक बने विजेता

कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक बने विजेता

HighLights

  1. मुचोवा और मेंसिक ने यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स जीता

  2. फाइनल में बेनसिच और कोबोली को 6-3, 1-6, 10-6 से हराया

  3. मेंसिक की तेज सर्विस और नेट खेल जीत में महत्वपूर्ण

न्यूयार्क, एपी: कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक ने बेलिंडा बेनसिच और फ्लावियो कोबोली को 6-3, 1-6, 10-6 से हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत लिया। चेक गणराज्य की जोड़ी ने दो दिन की इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन दोनों मुकाबले मैच टाईब्रेक में जीते।

मेंसिक की तेज सर्विस और नेट पर शानदार खेल ने इस जोड़ी की जीत में अहम भूमिका निभाई। मेंसिक ने ऐस के साथ फाइनल का अंत किया। सेमीफाइनल में भी मुचोवा और मेंसिक हार के करीब पहुंच गए थे लेकिन दो मैच पाइंट बचाने के बाद उन्होंने लगातार चार अंक जीतकर मीरा आंद्रीवा और आंद्रे रुबलेव को 5-4, 3-5, 11-9 से शिकस्त दी।

पती-पत्नी को जोड़ी को दी थी मात

फाइनल टूर्नामेंट का एकमात्र मुकाबला था जो सामान्य टेनिस मैच जैसा खेला गया। इसमें सेट छह गेम के थे और छह-छह की बराबरी पर टाईब्रेक हुआ। शुरुआती तीन दौर में सेट चार गेम के थे और चार-चार की बराबरी पर टाईब्रेक खेला गया था। बेनसिच और कोबोली ने पहले सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स की पति-पत्नी की जोड़ी को 4-5, 4-1, 10-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।