विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लिएंडर पेस की बेटी आयाना का सपना, भविष्य में भारत का करना चाहती हैं प्रतिनिधित्व; नियमों में बदलाव की उम्मीद

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:06 AM (IST)

भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस की बेटी आयाना पेस भविष्य में भारत के लिए टेनिस खेलना चाहती हैं, जिसके लिए उन्हें मौजूदा नागरिकता और खेल पात्रता नियमों में बदलाव की उम्मीद है।

लिएंडर पेस की बेटी का भारत के लिए खेलने का सपना

लिएंडर पेस की बेटी का भारत के लिए खेलने का सपना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस की बेटी आयाना पेस भविष्य में भारत की ओर से टेनिस खेलना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें मौजूदा नागरिकता और खेल पात्रता संबंधी नियमों में बदलाव की उम्मीद है।

20 साल की आयाना फिलहाल ब्रिटिश नागरिक हैं और ब्रिटेन की खिलाड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय टेनिस में हिस्सा ले रही हैं। कोलकाता में आयोजित एचसीएल आइटीएफ डब्ल्यू15 टेनिस प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने भारत की ओर से खेलने की इच्छा जाहिर की।

प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली हार

बंगाल टेनिस एसोसिएशन के कोर्ट पर आयोजित इस प्रतियोगिता में आयाना ने भारतीय खिलाड़ी अर्जन खोराकीवाला के साथ जोड़ी बनाकर युगल मुकाबले में हिस्सा लिया।

उन्हें वाइल्ड कार्ड के जरिये मुख्य ड्रॉ में प्रवेश मिला था। यह भारतीय जमीन पर उनका पहला पेशेवर टेनिस टूर्नामेंट था। हालांकि, प्री-क्वार्टर फाइनल में उनकी जोड़ी दक्षिण कोरिया की ओन्यू चोई और रूस की मारिया पंक्रातोवा से 1-6, 2-6 से हारकर बाहर हो गई।

यह भी पढ़ें- ATP Finals: कार्लोस अलकराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच महामुकाबला, खिताबी हैट्रिक पर जर्मनी के स्टार की नजर

यह भी पढ़ें- ATP Finals 2026 में चोट के बावजूद नहीं थमा कार्लोस अलकराज का तूफान, मेदवेदेव को मात देकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।