नोवाक जोकोविक की नजर यूएस ओपन में रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर, ज्वेरेव सबसे बड़ी चुनौती
साल के आखिरी और चौथे ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन का रोमांच रविवार से शुरू होने जा रहा है।

नोवाक जोकोविक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
रॉयटर, बेंगलुरु। साल के आखिरी और चौथे ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन का रोमांच रविवार से शुरू होने जा रहा है। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर के चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अलकराज के लंबे ब्रेक के बाद वापसी करने के बीच परिस्थितियां नोवाक जोकोविक के पक्ष में जाती दिख रही हैं। ऐसे में जोकोविक की नजर यूएस ओपन में रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर है। हालांकि अलेक्जेंडर ज्वेरेव उनके सामने एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
2023 में फ्लशिंग मीडोज में खिताब जीतने के बाद से जोकोविक ग्रैंडस्लैम में लगातार मजबूत दावेदार रहे हैं, लेकिन अलकराज और सिनर ने पुरुष टेनिस पर अपना दबदबा कायम कर लिया है और पिछले 11 में से 10 ग्रैंड स्लैम खिताब आपस में बांटे हैं। सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की सर्वकालिक सूची में मार्गरेट कोर्ट से आगे निकलने की जोकोविक की कोशिशों को बार-बार अलकराज और सिनर ने रोका है।
दोनों ने पिछले छह ग्रैंड स्लैम में से पांच में जोकोविच को हराया है। इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में अलकराज से मिली हार के साथ जोकोविक के लिए कई वर्षों में मिले सबसे अच्छे मौकों में से एक समाप्त हो गया था। हालांकि 39 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है और वह सीमित तैयारी तथा लगातार बनी हुई शारीरिक समस्याओं के बावजूद पांचवां यूएस ओपन खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।
हाल की तुलना में परिस्थितियां जोकोविच के लिए अधिक अनुकूल भी हुई हैं। सिनर घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जबकि अलकराज कलाई की समस्या के कारण चार महीने से अधिक समय तक बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे हैं।
अलकराज की वापसी से बढ़ा रोमांच
अलकराज की लंबी अनुपस्थिति ने उनकी संभावनाओं पर सवाल खड़े किए हैं, लेकिन गत चैंपियन बड़े मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलने के लिए मशहूर हैं। इसलिए वापसी को लेकर अनिश्चितता के बावजूद उन्हें खिताब की दौड़ से बाहर नहीं किया जा सकता। ज्वेरेव के शानदार प्रदर्शन और ड्रॉ में मौजूद अन्य मजबूत दावेदारों के बावजूद स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर का मानना है कि जोकोविच को खारिज नहीं किया जा सकता।
शेल्टन का उभारकना
डियन ओपन चैंपियन बेन शेल्टन और सिनसिनाटी के उपविजेता फ्रांसेस टियाफो अमेरिकी चुनौती की अगुआई कर रहे हैं। वहीं, 2024 के फाइनलिस्ट टेलर फ्रिट्ज भी 23 साल से चले आ रहे घरेलू पुरुष चैंपियन के इंतजार को खत्म करने की उम्मीद लगाए होंगे। 2003 के यूएस ओपन विजेता एंडी राडिक का मानना है कि विंबलडन में पहले दौर से ही बाहर होने के बाद इस महीने की शुरुआत में मांट्रियल खिताब जीतकर शेल्टन ने खुद को वास्तविक दावेदार के रूप में स्थापित किया है।
हालांकि सिनसिनाटी में शुरुआती दौर में बाहर होने के बाद शेल्टन का आकलन करना मुश्किल है और ग्रैंड स्लैम के दौरान अपने प्रदर्शन के स्तर को बरकरार रखने की उनकी क्षमता पर सवाल बने हुए हैं। वहीं, स्थापित दावेदारों के अलावा आर्थर फिल्स और राफेल जोदार जैसी उभरती प्रतिभाएं भी न्यूयार्क में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगी। वहीं, पिछले साल के सेमीफाइनलिस्ट फेलिक्स आगर-अलियासिमे अपने करियर के संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ ग्रैंड स्लैम प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
सबालेंका की नजर ऐतिहासिक हैटट्रिक पर
एरिना सबालेंका ने पिछले दो वर्षों से यूएस ओपन में अपना दबदबा कायम रखा है और अब उनके पास न्यूयार्क में ऐतिहासिक हैटट्रिक पूरी करने का मौका है। विश्व नंबर एक और दो बार की गत चैंपियन सबालेंका 2012 से 2014 के बीच सेरेना विलियम्स के बाद लगातार तीन यूएस ओपन खिताब जीतने वाली पहली महिला बनने की कोशिश में हैं।
लगातार तीसरा खिताब जीतने पर सबालेंका उन दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगी, जिनमें सेरेना विलियम्स, क्रिस एवर्ट, रोजर फेडरर, इवान लेंडल और जान मैकेनरो शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने लगातार तीन यूएस ओपन खिताब जीते हैं।
पुरुष वर्ग के प्रमुख खिलाड़ी
अलेक्जेंडर ज्वेरेव, कार्लोस अलकराज, फेलिक्स आगर-अलियासिमे, नोवाक जोकोविक, फ्लेवियो कोबोली।
महिला वर्ग के प्रमुख खिलाड़ी
एरिना सबालेंका, एलिना रिबाकिना, जेसिका पेगुला, कोको गफ, मीरा आंद्रिवा।
नंबर गेम
2025 यूएस ओपन के पुरुष सिंगल्स खिताब पर कार्लोस अलकराज ने जानिक सिनर को रोमांचक मुकाबले में हराकर कब्जा जमाया था।
2025 यूएस ओपन के महिला सिंगल्स के फाइनल में एरिना सबालेंका ने अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में शिकस्त दी थी।
