Wuhan Open: स्वितोलिना को हराकर कार्तल सेमीफाइनल में, फ्रेंच ओपन की चैंपियन से होगी भिड़ंत
ब्रिटेन की सोनाय कार्तल ने पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को हराकर वुहान ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
-1792174332190_m.webp)
सोनाय कार्तल
HighLights
सोनाय कार्तल वुहान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची
कार्तल ने क्वार्टरफाइनल में एलिना स्वितोलिना को हराया
सेमीफाइनल में जेलेना ओस्टापेंको से होगी भिड़ंत
एपी, वुहान। पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को शुक्रवार को वुहान ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन की उभरती हुई खिलाड़ी सोनाय कार्तल ने उन्हें 2-6, 6-2, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
कार्तल अब सेमीफाइनल में 2017 फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्टापेंको से भिड़ेंगी। ओस्टापेंको ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में 11वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर को 7-6 (6), 6-1 से हराया।
चोट के बाद कार्तल की शानदार वापसी
विश्व रैंकिंग में 170वें स्थान पर काबिज कार्तल ने पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण छह महीने से अधिक समय तक टेनिस से दूर रहने के बाद शानदार वापसी की है। उन्होंने शीर्ष स्तर के टूर पर वापसी के बाद अपने आठ में से छह मुकाबले जीते हैं।
कार्तल ने वुहान में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के लिए दो बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंच चुकीं जैस्मीन पाओलिनी को हराया था। इससे पहले उन्होंने दूसरे दौर में नौवीं वरीयता प्राप्त और टोक्यो ओलिंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेनसिच को भी मात दी थी।
कार्तल ने निर्णायक सेट में स्वितोलिना की सर्विस तोड़कर मुकाबला अपने नाम किया। पिछले साल जुलाई में वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग 44वें स्थान पर पहुंची थीं।
स्वितोलिना को पिछले सप्ताह चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें बाद में चैंपियन बनीं झेंग किनवेन ने हराया था।
यह भी पढ़ें- ओलिंपिक चैंपियन झेंग किनवेन ने रचा इतिहास, फ्रेंच ओपन विजेता को हराकर चाइना ओपन जीतने वाली पहली चीनी खिलाड़ी बनीं
यह भी पढ़ें- Tennis: चाइना ओपन के फाइनल में पहुंचीं मीरा आंद्रिवा और झेंग, बाहर किए गए मेदवेदेव को भी मिली खुशखबरी
