Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DBRAU दीक्षांत समारोह: 54 मेधावियों को मिलेंगे 89 पदक, नरेंद्र सिंह ने सबसे ज्यादा 4 मेडल जीते

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 01:04 AM (IST)

    डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह के लिए 54 मेधावियों को कुल 89 पदक दिए जाएंगे। आरबीएस कॉलेज के एमए छात्र नरेंद्र सिंह को सर्वाधिक चार ...और पढ़ें

    डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय। (सौ- इंटरनेट मीडिया)

    डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय। (सौ- इंटरनेट मीडिया)

    HighLights

    1. डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में 89 पदक।

    2. आरबीएस कॉलेज के नरेंद्र सिंह को सर्वाधिक चार पदक मिलेंगे।

    3. मैनपुरी के मेधावियों को सबसे ज्यादा पदक दिए जाएंगे।

    जागरण संवाददाता, आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह के लिए सोमवार रात को 89 पदकों की सूची जारी की गई। 24 जुलाई तक पदकों पर आपत्ति मांगी गईं हैं। सबसे ज्यादा चार पदक आरबीएस कालेज के एमए के छात्र नरेंद्र सिंह को दिए जाएंगे। 54 मेधावियों को 89 पदक दिए जाएंगे। इसमें भी मैनपुरी के कालेजों के मेधावियों को सबसे ज्यादा पदक दिए जाएंगे।

    विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह तीन अगस्त को है। विश्वविद्यालय से मेडिकल कालेजों की संबद्धता खत्म होने और एमफिल बंद हो जाने से पदकों की संख्या कम 89 रह गई है। इसमें भी 15 मेधावियों को 35 पदक दिए जाएंगे। सबसे ज्यादा चार पदक आरबीएस कालेज के एमए के छात्र नरेंद्र सिंह को दिए जाएंगे।

    तीन मेधावियों को तीन-तीन और 11 को दो -दो पदक दिए जाएंगे। मेधावियों में सबसे ज्यादा मैनपुरी के कालेज के छात्र हैं। आगरा कालेज, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, श्रीमती बीडी जैन कालेज के किसी भी मेधावी को पदक नहीं दिए जा रहे हैं।

    डीन एकेडमिक प्रो. मनु प्रताप के अनुसार, 24 जुलाई शाम चार बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पदकों पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

    15 मेधावियों को 35 मेडल

    • नरेंद्र सिंह, एमए, आरबीएस कॉलेज, आगरा – 4 पदक
    • संजना चौहान, एमए, आरसीएम कॉलेज, मैनपुरी – 3 पदक
    • मोहिनी शर्मा, एलएलबी, बीएसए कॉलेज, मथुरा – 3 पदक
    • पूजा सोलंकी, एमए, केआर पीजी कॉलेज, मथुरा – 3 पदक
    • मोहिनी शर्मा, बीए, पं. लोकमणि शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय कॉलेज, मांट (मथुरा) – 2 पदक
    • रिशु यादव, बीए, नारायण कॉलेज, शिकोहाबाद – 2 पदक
    • रिंकू, बीए, मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी – 2 पदक
    • आशीष, बीएससी, मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी – 2 पदक
    • अंकित राजपूत, बीएससी, मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी – 2 पदक
    • अंशुल शर्मा, एमए, चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय, आगरा – 2 पदक
    • प्रिया अरोड़ा, एमए, दाऊदयाल महिला महाविद्यालय, फिरोजाबाद – 2 पदक
    • प्रतिभा, एमए, बीडीएम कॉलेज, शिकोहाबाद – 2 पदक
    • आकांक्षा कुमारी, एमएससी, चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी – 2 पदक
    • खुशी श्रीवास्तव, एमएससी, चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी – 2 पदक
    • मुक्ता शर्मा, एमकॉम, सेंट जोंस कॉलेज – 2 पदक

    इन्हें मिलेगा एक-एक पदक

    • दीक्षा – बीए, श्री बाबूराम महाविद्यालय, मैनपुरी
    • डाली राठौर – बीए, महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद
    • दीपांशी परमार – बीए, केआर गर्ल्स कॉलेज, मथुरा
    • सोनम – बीए, कुंवर आरसीएम कॉलेज, मैनपुरी
    • अंशु – बीए, मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी
    • अक्शा – बीए, महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद
    • आकांक्षा यादव – बीए, चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी
    • तान्या शर्मा – बीएससी, सेंट जोंस कॉलेज, आगरा
    • आदित्य शाक्य – बीएससी, मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी
    • रक्षा पालीवाल – बीएससी, मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी
    • अभय जैन – बीएससी, सेंट जोंस कॉलेज, आगरा
    • अभिषेक सविता – बीएससी, आईईटी, खंदारी (आगरा)
    • अक्षित गर्ग – बीकॉम, एसआरके कॉलेज, फिरोजाबाद
    • लायवा खान – बीकॉम, बाबूराम महाविद्यालय, मैनपुरी
    • ऋषभ चौहान – बीएड, धीरेंद्र पाल सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन, मैनपुरी
    • अमित कुमार – बीएड, सूरजमुखी महाविद्यालय, मैनपुरी
    • रितिक – एलएलबी, ओम शांति कॉलेज ऑफ लॉ, मैनपुरी
    • गीता – एमएड, बीएसए कॉलेज, मथुरा
    • अपर्णा गौतम – एमएड, बीएसए कॉलेज, मथुरा
    • गनेश पचौरी – एमए, चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी
    • प्रिया – एमए, आरसीए गर्ल्स कॉलेज, मथुरा
    • विभूति नारायण सिंह – एमए, भारतीय कपिल मुनि डिग्री कॉलेज, मैनपुरी
    • तपस्या चौधरी – एमए, नेशनल पीजी कॉलेज, मैनपुरी
    • शिवानी गौतम – एमए, आरबीएस कॉलेज, आगरा
    • रचना – एमए, पं. लोकमणि शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय कॉलेज, मथुरा
    • दिव्यांश वार्ष्णेय – एमए, आईओपी, मथुरा
    • रिजा – एमए, दाऊदयाल महिला महाविद्यालय, फिरोजाबाद
    • दीक्षा – एमए, एसएन महाविद्यालय, मैनपुरी
    • रेनू शाक्य – एमएससी, चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी
    • सिमरन भाटी – एमएससी, सेंट जोंस कॉलेज, आगरा
    • दीपा तोमर – एमएससी, सेंट जोंस कॉलेज, आगरा
    • राम अग्रवाल – एमकॉम, श्री चित्रगुप्त कॉलेज, मैनपुरी
    • प्रवीन देवा – एमए, राम सिंह महाविद्यालय, मैनपुरी
    • गरिमा अग्रवाल – बीसीए, बीएसए कॉलेज, मथुरा
    • प्रिया – एमए, आरसीए कॉलेज, मथुरा

    आवासीय संस्थान के मेधावियों को मिलेंगे पदक

    • ऐश्वर्या सिंह – एमएससी, गृह विज्ञान संस्थान, खंदारी – 2 पदक
    • प्राची – एमबीए, सेठ पदम चंद जैन संस्थान – 2 पदक
    • आकांक्षा ठाकुर – एमस्टैट, समाज विज्ञान संस्थान – 2 पदक
    • सृष्टि चाहर – एमए, समाज विज्ञान संस्थान
    • ज्योति चौहान – बीएससी, गृह विज्ञान संस्थान, खंदारी
    • राधा कुशवाह – एमबीए, सेठ पदम चंद जैन संस्थान
    • नेहा यादव – पीजीडीएमसी, केएमआई
    • सोनालिका सिंह – बीई, आईईटी, खंदारी
    • ज्योति गोयल – एमए, इतिहास विभाग
    • ईशा गोयल – एमसीए, कंप्यूटर साइंस विभाग
    • निकिता प्रजापति – एमएससी, गणित विभाग
    • दीप्ति वशिष्ट – एमए, केएमआई
    • सुमित शर्मा – पीजीडीएमसी, केएमआई
    • संजना – बीएससी, वोकेशनल दाऊदयाल संस्थान
    • रेनू राजपूत – एमएससी, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस

    यह भी पढ़ें- वीरता पदक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के रुख पर जताई नाराजगी

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ‘पदक लाओ, सरकारी नौकरी में प्राथमिकता पाओ’, मुख्यमंत्री योगी ने दिया युवाओं को दिया संदेश