Weather Today: आगरा में बादलों के बीच बढ़ा तापमान, आज के मौसम का लेटेस्ट अपडेट
मौसम विभाग ने शनिवार को धूप निकलने का अनुमान जताया है, लेकिन तापमान में मामूली वृद्धि जारी रह सकती है। शुष्क पछुआ हवाएं और महाराष्ट्र पर बना प्रतिचक्र ...और पढ़ें

न्यू आगरा रोड पर शुक्रवार दोपहर को तेज धूप से बचने के लिए चुनरी ओढ़ कर जातीं युवतियां। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा: शहर में शुक्रवार को सुबह से शाम तक बादलाें ने जरूर डेरा डाला, लेकिन दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। सामान्य से अधिकतम व न्यूनतम तापमान अधिक रहे। मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को दिनभर धूप निकलेगी। तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
मौसम विज्ञान विभाग का शनिवार को धूप निकलने का पूर्वानुमान
शहर में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे। आठ बजे के करीब धूप जरूर निकली, लेकिन वह तेज नहीं थी। दोपहर में कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली। शाम ढलने तक यही स्थिति रही। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेलसियस अधिक और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है
गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि प्रदेश में शुष्क पछुआ हवा जारी रहने और महाराष्ट्र पर बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।