Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताजनगरी की हवा हुई प्रदूषि‍त, खराब स्‍थि‍ति‍ में पहुंचा AQI, अति सूक्ष्म कण और धूल कणों की मात्रा बढ़ी

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 09:57 AM (IST)

    Agra Weather Report ताजनगरी आगरा में दीपावली के आसपास वायु गुणवत्ता काफी प्रदूषित हो गई थी। निरंतर हवा चलने पर वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला था। बीते दो दिन में पश्चिमी हवाओं के कमजोर होने के बाद वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब स्थिति में पहुंच गई है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 235 दर्ज किया गया।

    Hero Image
    आगरा में सर्दी के दिन कोहरे के बीच पर्यटक ताजमहल का दीदार करते हुए।- पीटीआई

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब स्थिति में पहुंच गई है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 235 दर्ज किया गया। शहर में सर्वाधिक प्रदूषित सेक्टर तीन-बी आवास विकास कालोनी रही। यहां एक्यूआई 278 तक पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में दीपावली के आसपास वायु गुणवत्ता काफी प्रदूषित हो गई थी। निरंतर हवा चलने पर वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला था। बीते दो दिन में पश्चिमी हवाओं के कमजोर होने के बाद वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब स्थिति में पहुंच गई है।

    हवा में धूल कणों व अति सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ी

    संजय प्लेस, सेक्टर तीन-बी आवास विकास कालोनी, शास्त्रीपुरम, रोहता व शाहजहां गार्डन में वायु गुणवत्ता खराब और मनोहरपुर में मध्यम स्थिति में गुरुवार को दर्ज की गई। सभी केंद्रों पर हवा में धूल कणों व अति सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ी हुई दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में पहुंचने में स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

    24 दिसंबर से घना कोहरा छाएगा

    कोहरे की घनी चादर सुबह तक छाई रही, गुरुवार सुबह आठ बजे के बाद धूप निकली। सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, दोपहर में तेज धूप निकली। शाम को ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 दिसंबर से घना कोहरा छाएगा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचेगा।

    सुबह कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो गई, सुबह बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल गए। वैन और आटो चालकों को भी परेशानी हुई, सुबह आठ बजे के बाद कोहरा छटने लगा और धूप निकल आई। इससे न्यूनतम तापमान बुधवार के 7.2 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे के बाद धूप तेज होती गई।

    सर्दी से राहत मिलने के साथ ही दोपहर का तापमान बुधवार के 22.6 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम चार बजे तक धूप निकली, इसके बाद ठंडी हवा चलने लगी, रात नौ बजे हवा और तेज हो गई। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 दिसंबर तक सुबह और रात में कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी। 24 दिसंबर तक घना कोहरा छाएगा, दिन भर कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी। धूप नहीं निकलेगी, इससे न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    एसएन के रेस्पिरेटरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि कोहरा छाने पर टहलने ना जाएं, सुबह के समय प्रदूषक तत्व निचली सतह पर होते हैं इससे सांस लेने में परेशानी के साथ अस्थमा अटैक पड़ सकता है। एसएन के फिजीशियन डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि धूप निकलने पर ही टहलने जाएं, गर्म कपड़े पहनें, सर्दी में खून की नलिकाओं में सिकुड़न से रक्तचाप बढ़ सकता है। अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. रजत कपूर ने बताया कि सर्दियों में घुटने में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। सर्दी से बचाव करें और जमीन पर ना बैठें।

    यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में शीतलहर और गलन ने बढ़ाई ठंड, 22 से चलेंगी सर्द हवाएं, जानें आज कैसा रहेगा मौसम