Trending

    Weather Update: होली पर बढ़ा तापमान, तेज धूप और हवाओं का दौर जारी

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 08:37 AM (IST)

    मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। गुरुवार से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    फाइल।

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान बढ़ने से धूप आंखों को चुभने लगी है। होली पर मंगलवार को दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दिन में तेज हवा चलती रही। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार दोपहर तेज सतही हवा चलती रहेगी। तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

    सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा अधिकतम तापमान

    शहर में मंगलवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती चली गई। दिन में शहरवासियों को पंखे चलाने पड़े। घर से बाहर निकलने पर तेज धूप आंखों को चुभी। 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दिन में तेज सतही हवा चलती रही। दिन में तापमान अधिक होने और रात को तापमान कम होने की वजह से बच्चों व बुजुर्गों के साथ ही युवाओं को खांसी-जुकाम हो रहे हैं। इससे वह परेशान हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन में चलेगी तेज हवा

    मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि बुधवार व गुरुवार को दोपहर में तेज सतही हवा चलती रहेगी। तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। गुरुवार से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।