विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में 30 साल से रह रहे थे बांग्लादेशी, दो महिलाओं और चार नाबालिगों समेत 12 गिरफ्तार

By Santosh SharmaEdited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 25 Nov 2026 08:44 PM (GMT+05:30)

पुलिस ने अलीगढ़ में अवैध रूप से रह रहे 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं और चार नाबालिग शामिल हैं। ये लोग करीब 30 साल से भारत में रह रहे थे और इनके पास से फर्जी आधार व वोटर कार्ड बरामद हुए हैं।

रोरावर थाना क्षेत्र में पकड़े गए बांग्लादेशी लोग।

रोरावर थाना क्षेत्र में पकड़े गए बांग्लादेशी लोग।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के एक बड़े समूह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रोरावर थाना क्षेत्र के हड्डी गोदाम के पास से दो महिलाओं और चार नाबालिगों समेत 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ये लोग करीब 30 साल पहले भारत आए थे और तभी से यहां रह रहे थे।

इनके पास से कथित रूप से अवैध तरीके से बनवाए गए आधार कार्ड, वोटर कार्ड और कई मोबाइल सिम बरामद हुए हैं। एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार, पुलिस को अपने स्तर से इन लोगों के अलीगढ़ में अवैध रूप से रहने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इनके पास से मिले दस्तावेजों की भी जांच कराई जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग करीब 30 साल पहले बांग्लादेश से भारत आए थे। उस समय इनमें से कई लोग बच्चे थे। इनके परिवार के कुछ सदस्यों का जन्म भी भारत में हुआ है। पुलिस को इनके परिवार और रिश्तेदारों से जुड़ी जानकारी भी मिली है।

पूछताछ में पता चला कि इनके गांव के कई अन्य लोग भी अलग-अलग समय पर भारत आए थे। इनमें से कुछ वापस बांग्लादेश चले गए, जबकि कुछ अभी भी यहां रह रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में कुछ मजदूरी और बेलदारी करते थे, जबकि एक महिला फैक्ट्री में काम करती थी। पुलिस इनके भारत आने के रास्ते, यहां बसने के तरीके और दस्तावेज तैयार कराने में मदद करने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।