अलीगढ़ में संपत्ति विवाद ने ली जान, भाई ने भाई को पीट-पीटकर मार डाला
अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक भाई ने दूसरे भाई देवेंद्र कुमार को बेरहमी से पीटा, जिससे गंभीर चोटें आईं। ...और पढ़ें
-1768203748643.jpg)
मृतक का फाइल फोटो।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। थाना बन्ना देवी क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में वर्षों से चले जा रहा संपत्ति का विवाद रविवार को खूनी रूप में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद एक भाई ने दूसरे भाई को बेरहमी से पीट दिया, गंभीर चोट लगने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां देर रात देवेंद्र कुमार की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बन्ना देवी थाना पुलिस का कहना है कि टिर्री के विवाद में भाइयों में झगड़ा हुआ था, जिसमें देवेंद्र को चोट लग गई थी। संपत्ति का कोई विवाद नहीं है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।