विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कृष्णा रिसोर्ट में देह व्यापार का खुलासा: अलीगढ़ पुलिस ने छापा मारकर पांच युवतियों सहित 9 किए गिरफ्तार

Updated: Mon, 31 Aug 2026 09:58 AM (IST)

अलीगढ़ के कृष्णा रिसोर्ट में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार पुरुषों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. अलीगढ़ के कृष्णा रिसोर्ट में देह व्यापार का भंडाफोड़।

  2. पुलिस ने चार पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया।

  3. गिरफ्तार लोगों में रिसोर्ट संचालक विशाल वार्ष्णेय भी शामिल।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में रविवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का मामला पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार पुरुषों और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई सभी महिलाएं आगरा की रहने वाली बताई गई हैं।

आगरा से बुलाई जाती थीं महिलाएं

सीओ कमलेश कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में रिसोर्ट संचालक विशाल वार्ष्णेय भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिसोर्ट में देह व्यापार के लिए युवतियों को आगरा से बुलाया जाता था। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलों के आलावा आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
पुलिस सभी आरोपितों के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस रिसोर्ट में लंबे समय से चल रही गतिविधियों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है

यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर: मर्डर से पहले शामली के होटल में ठहरे थे, गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा

यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के तार रोहतक से जुड़े, गोगी गैंग के शूटर रडार पर; तलाश में 8 टीमें सक्रिय