मोदी-योगी ने मिलकर आतंकवाद और गुंडाराज का खात्मा किया: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव
अलीगढ़ के गौंडा क्षेत्र में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 'किसान संवाद' कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने नहरों से अवै ...और पढ़ें

सर्किट हाउस में बजट को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व साथ में सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गौंडा क्षेत्र के गांव सढा दामोदर नगर में शनिवार को 'किसान संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सांसद सतीश गौतम ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
मंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने नहरों और रजबहा से अवैध कब्जे हटाकर टेल तक पानी पहुंचाया है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि गांवों का गंदा पानी रजबहा में न डालें, क्योंकि इससे भूजल स्तर दूषित होता है।
स्वतंत्र देव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सबको छोड़ देना, पर मोदी और योगी को मत छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर आतंकवाद का खात्मा किया है, और मुख्यमंत्री योगी के राज में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।
सांसद सतीश गौतम ने पुल निर्माण और रजबहा को पक्का कराने की मांग उठाई। विधायक राजकुमार सहयोगी ने इंटरलॉकिंग कार्य का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह, शिवनारायण शर्मा, सुरेश सिंह, शल्यराज सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी, चंद्रमणि कौशिक, हरीशंकर गौड, अवध बघेल, सत्या सिंह, विक्की चौधरी, मलखान सिंह, होशियार सिंह, महेंद्र सिंह, रजत उपाध्याय, सचिन पाठक, दिनेश कुमार, क्षेत्रपाल सिंह, विनोद, डा. दुर्गेश कुमार, आरपी सिंह, कुलदीप सिंह, शिवकुमार, युवराज सिंह, राजकुमार सिंह आदि थे।
भाजपा नेता की मनाई तृतीय पुण्यतिथि
शनिवार को भाजपा नेता स्व. राजेंद्र सिंह की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य, नेत्र व दंत परीक्षण शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय श्यौराज सिंह, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, विक्रम सिंह व शुभम सिंह समेत कई भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।