Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Lok Sabha Election: हाथरस सांसद के लिए दो जिलों के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू , लोगों में दिख रहा उत्‍साह

UP Lok Sabha Election 2024 तीसरे चरण के तहत हाथरस लोकसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है। इसमें पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से तीन हाधरस जिले और दो विधानसभा क्षेत्र अलीगढ़ जिले के हैं। 19.34 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर अपना सांसद चुनेंगे। हाथरस जिले के विधानसभा क्षेत्र सदर सादाबाद व सिकंदराराऊ के 11.55 लाख मतदाता शामिल हैं।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 07 May 2024 08:06 AM (IST)
Hero Image
मतदान करने के लिए लाइन में लगे लोग। जागरण

 जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तीसरे चरण के तहत हाथरस लोकसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है। इसमें पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से तीन हाधरस जिले और दो विधानसभा क्षेत्र अलीगढ़ जिले के हैं।

19.34 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर अपना सांसद चुनेंगे। हाथरस जिले के विधानसभा क्षेत्र सदर, सादाबाद व सिकंदराराऊ के 11.55 लाख मतदाता शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें-प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर, देवरिया-बस्‍ती में हो सकती है बारिश

अलीगढ़ जिले के छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र के 7.79 लाख मतदाता हैं। इसके चलते संपूर्ण अलीगढ़ जिले में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

हाथरस लोकसभा क्षेत्र

भाजपा ने यहां सिटिंग सांसद राजवीर सिंह दिलेर की टिकट काटकर प्रदेश के राजस्व मंत्री अनूप वाल्मिकी को मैदान में उतारा है। वे अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट से दो बार के विधायक हैं। दूसरी बार जीत के तोहफे में पहले उन्हें मंत्री बनाया गया और इसके बाद लोकसभा के चुनाव में उतारा गया।

इसे भी पढ़ें- माफिया अतीक हाई कोर्ट के पास बनाना चाहता था लॉ फर्म, पांच करोड़ रुपये की जमीन की पूरी हुई जांच

वहीं बसपा से आगरा के रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर हेमबाबू धनगर मैदान में है, उनका यह पहला चुनाव है। बसपा प्रत्याशी के पक्ष में आकाश आनंद ने जनसभा की थी। पिछले चुनाव में सपा बसपा के गठबंधन में यह सीट सपा के खाते में थी इस बार सपा ने जसवीर वाल्मीकि पर दांव खेला है।

देवबंद के रहने वाले जसवीर वाल्मीकि भी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव भी यहां जनसभा कर चुके हैं। इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। पांच िवधानसभा वाले क्षेत्र में चार सीटें भाजपा और एक सीट रालोद के पास है।

अनूप वाल्मीकि, भाजपा प्रत्याशी

जसवीर वाल्मीकि, सपा प्रत्याशी

हेमबाबू धनगर, बसपा प्रत्याशी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें