अंबेडकरनगर में संवरेगी गांव-गांव की सूरत, 10 करोड़ की लागत से बनेंगी 7 नई सड़कें
अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा में 9.68 किमी लंबी सात नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है, जिसकी लागत 10 ...और पढ़ें

10 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें।
संवाद सूत्र, भीटी (अंबेडकरनगर)। एमएलसी और विधायक के प्रस्ताव पर कटेहरी विधानसभा की करीब 9.68 किमी लंबी सात सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से हुई है। ये सड़कें 10 करोड़ एक लाख 49 हजार से की लागत से बनाई जाएंगी। संबंधित धनराशि को कार्यदायी संस्था लोकनिर्माण विभाग के पक्ष में निर्गत कर दी गई है।
इन सड़कों के बन जाने से तमाम गांव के लोग को हाईवे व एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में आसानी होगी। एमएलसी डा. हरिओम पांडेय के प्रस्ताव पर 2.60 किमी लंबे आनंदनगर-दरबपुर मार्ग से मुख्यमंत्री कंपोजिट माडल विद्यालय होते हुए नरहरपुर संपर्क मार्ग की स्वीकृत 153.41 लाख और 1.20 किमी लंबे अतरौरा से दहलवा-मेढ़वा होते हुए केवटाही संपर्क मार्ग की स्वीकृति 113.20 लाख रुपये से हुई है।
वहीं, विधायक धर्मराज निषाद के प्रस्ताव पर यादवनगर-मिझौड़ा मार्ग से 1.03 किमी लंबे खेमापुर अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग का निर्माण 98.63 लाख रुपये, 1.70 किमी लंबे पमोली-मल्लेपुर संपर्क मार्ग का 158.34 लाख, 1.45 किमी लंबे शारदा सहायक नहर से यरकी के मंगल पांडेय का पूरा होते हुए बाबा निहालदास कुटी संपर्क मार्ग का 141.91 लाख, 2.50 किमी लंबे रामबाबा मार्ग से सेहरा जलालपुर संपर्क मार्ग का 164.32 लाख, 1.70 किमी लंबे मल्लेपुर पिच मार्ग से चंदौका संपर्क मार्ग का निर्माण 157.77 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
कटेहरी विधानसभा की सात सड़कों की स्वीकृति हुई है। शीघ्र ही टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।-सौरभ सिंह अधिशासी अभियंता
