विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में किस मकसद से आया था बदमाश वाहिद? सुपारी किलर का लोकल नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:13 AM (GMT+05:30)

मुठभेड़ में मारे गए सुपारी किलर वाहिद अंसारी का लोकल नेटवर्क खंगालने में अंबेडकरनगर पुलिस जुटी है।

अंबेडकरनगर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था वाहिद अंसारी। (तस्वीर- जागरण)

अंबेडकरनगर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था वाहिद अंसारी। (तस्वीर- जागरण)

HighLights

  1. मुठभेड़ में कोतवाल भूपेंद्र सिंह और सिपाही सोनू सिंह घायल।

  2. जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है इलाज।

  3. बदमाश वाहिद मारा गया, पुलिस स्थानीय नेटवर्क खंगाल रही।

जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल कोतवाल भूपेंद्र सिंह और मुख्य आरक्षी सोनू सिंह का जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। दोनों पुलिसकर्मियों की निगरानी चिकित्सकों की टीम कर रही है।

वहीं, मुठभेड़ में मारे गए गाजीपुर के बहरियाबाद के बदमाश वाहिद के स्थानीय नेटवर्क की जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है।

मंगलवार की रात अकबरपुर के शिवबाबा बैरियर पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में कोतवाल भूपेंद्र सिंह और मुख्य आरक्षी सोनू सिंह घायल हो गए थे।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.02.00 AM

घायल कोतवाल भूपेंद्र सिंह।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया वाहिद

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश वाहिद मारा गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद पुलिस ने घायल कोतवाल और सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ट्रामा सेंटर में उनका इलाज जारी है।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.02.23 AM

घायल सिपाही सोनू यादव। 

पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी है। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मारे गए बदमाश के स्थानीय संपर्कों और नेटवर्क को देखा जा रहा है। अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी मुठभेड़ में ढेर, उत्तर प्रदेश में हथियारों की सप्लाई करता था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।