विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में सांप काटने से किशोरी की मौत, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Updated: Wed, 26 Aug 2026 10:10 PM (IST)

अमेठी के गौरीगंज में 12 वर्षीय सुप्रिया की सांप काटने से मौत हो गई। परिवारजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. गौरीगंज में 12 वर्षीय सुप्रिया की सांप काटने से मौत।

  2. परिवारजन ने निजी चिकित्सक के पास इलाज कराया, पर जान नहीं बची।

  3. वन विभाग ने सांप को रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ा।

जागरण संवाददाता, अमेठी। गौरीगंज के मऊ निवासी 12 वर्षीय सुप्रिया मंगलवार को किसी काम से कमरे में गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उसे डस लिया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिवारजन कमरे में पहुंचे, तो सांप जाते हुए दिखाई दिया। परिवारजन ने आनन-फानन में किशोरी को निजी चिकित्सक के पास ले गए।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया। कोतवाल रवि सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- सेना में शामिल होने के लिए तैयार है स्वदेशी एके-203 'शेर', छोटे हथियारों की क्षमता होगी मजबूत