Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amethi Lok Sabha: अमेठी से जीतने वाले किशोरी लाल शर्मा का हलफनामा वायरल, किया जा रहा ये दावा, अधिकारी बोले…

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में अमेठी सीट से कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम दिन तीन मई की सुबह गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था। प्रत्याशी घोषित होने के बाद किशोरी लाल शर्मा दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंच नामांकन पत्र दाखिल किया था। दाखिल किए गए नामांकन पत्र में संलग्न स्टाम्प पर अंकित फार्म 26 पर प्रत्याशी की ओर से 17वीं लोकसभा दर्शाया गया है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 11 Jun 2024 09:42 PM (IST)
Hero Image
Amethi Lok Sabha: अमेठी से जीतने वाले किशोरी लाल शर्मा का हलफनामा।

जागरण संवाददाता, अमेठी। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में अमेठी सीट से कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम दिन तीन मई की सुबह गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था। प्रत्याशी घोषित होने के बाद किशोरी लाल शर्मा दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंच नामांकन पत्र दाखिल किया था। 

दाखिल किए गए नामांकन पत्र में संलग्न स्टाम्प पर अंकित फार्म 26 पर प्रत्याशी की ओर से 17वीं लोकसभा दर्शाया गया है। जबकि लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद 17वीं लोकसभा का कार्यकाल संपन्न तथा 18 वीं लोकसभा का गठन हुआ है। नामांकन पत्र की जांच के दौरान अधिकारियों से भी बड़ी चूक हुई है। 

हलफनामा इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। मतों की गणना में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने एक लाख 167 मतों से हराया है। वहीं अधिकारियों ने इसे मानवीय त्रुटि बताया है। अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। न हीं उन्हें इसकी कोई जानकारी है।

यह भी पढ़ें: बाइक पर मस्ती कर रहे थे तीन बदमाश… तभी हो गया पुलिस से सामना, दिखाने लगे चालाकी तो हो गया एनकाउंटर