विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा की बेटी खुशी ने हरियाणा में मचाया धमाल, नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:16 AM (IST)

अमरोहा की 15 वर्षीय खुशी ने हरियाणा में आयोजित 16वीं आरपीएफ नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप रॉ-2026 में स्वर्ण पदक जीता है।

ट्रॉफी के साथ वेटलिफ्टर खुशी

ट्रॉफी के साथ वेटलिफ्टर खुशी

HighLights

  1. खुशी ने 16वीं नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता।

  2. हरियाणा के करनाल में आयोजित प्रतियोगिता में हासिल की सफलता।

  3. कोच असद अली के मार्गदर्शन में 25 किलो वजन घटाया।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। जिले की बेटी खुशी ने हरियाणा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया बल्कि जनपद की भी अलग पहचान बनाई। उसने 16वीं आरपीएफ नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

अतरासी रोड किनारे स्थित गांव मेहम्दी की मढ़ैया की रहने वाले मदनपाल की 15 वर्षीय बेटी खुशी ने गत 23 व 24 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के करनाल (असंध) में आयोजित 16वीं आरपीएफ नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप रॉ-2026 में प्रतिभाग किया था।

इसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसके अलावा उन्होंने ओवरआल स्ट्रांग वूमन ट्राफी भी अपने नाम की। वह बताती हैं कि फिटनेस आन फायर जिम कोच असद अली के मार्गदर्शन में उन्होंने कड़ी मेहनत कर 25 किलोग्राम वजन कम किया और अभ्यास शुरू किया।

इसके बाद रॉ पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के बारे में पता चला और तैयारी शुरू कर दी। प्रतिभागियों को देखकर खुद पर भरोसा जताया और सबको पछाड़ते हुए सफलता अर्जित की। उन्होंने कामयाबी का श्रेय परिवार व कोच को दिया है। खुशी के पिता ने कहा कि यह जनपद के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिला 4.71 करोड़ का मुआवजा, सीधे बैंक खाते में भेजी गई धनराशि