Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में हुए धमाके में यूपी के युवक की मौत, जानकारी मिलते ही सीओ दीप पहुंचे मृतक के घर

    Updated: Tue, 11 Nov 2025 12:07 AM (IST)

    दिल्ली के लाल किला के पास हुए विस्फोट में हसनपुर के मंगरौला निवासी अशोक कुमार की मृत्यु हो गई। वह डीटीसी में परिचालक थे। दीपावली पर वह गांव आए थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। सीओ दीप कुमार पंत ने भी परिवार से मिलकर जानकारी ली।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला के सामने हुए बम धमाके में मृतकों में शामिल अशोक कुमार हसनपुर के गांव मंगरोला के रहने वाले थे। वह वहां डीटीसी में परिचालक के पद पर तैनात थे। देर रात उनकी मौत की जानकारी स्वजन को मिली तो कोहराम मच गया। गांव के लोगों का तांता उनके घर लग गया। जानकारी मिलते ही सीओ दीप कुमार पंत भी गांव पहुंचे तथा स्वजन से जानकारी ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     गांव मंगरोला निवासी किसान जगवंश सिंह के परिवार में पत्नी सोमवती के अलावा दो बेटे सुभाष व अशोक कुमार तथा दो बेटी हैं। बड़े बेटे गांव में ही मजदूरी करते हैं। जबकि अशोक कुमार तीन साल पहले डीटीसी में परिचालक के पद पर भर्ती हुए थे। लिहाजा वह पत्नी सोनम तथा बेटी अरोहिज़ काव्या व बेटे आरव के साथ

    दिल्ली के संगम विहार के जगतपुर गांव में रहते थे। दीपावली पर वह परिवार के साथ गांव आए थे। जबकि शनिवार को उनकी बात भतीजे मिंटू से बात हुई थी। देर रात घटना की जानकारी मिली तो स्वजन में कोहराम मच गया। गांव के लोग उनके घर जमा हो गए। सीओ दीप कुमार पंत व निरीक्षक अपराध अमरपाल गांव पहुंचे तथा स्वजन से बात की। गांव के कुछ लोगों के साथ स्वजन दिल्ली रवाना हो गए हैं।