विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tigri Ganga Mela: श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला, मेले में पहली बार मिलेगी ये खास सुविधा

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:22 PM (IST)

तिगरी गंगा मेले की तैयारियों के बीच, स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चिकित्सा सुविधाओं का ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

संवाद सहयोगी, मंडी धनौरा (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा धाम तिगरी में लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पुलिस प्रशासन के साथ ही विभिन्न विभाग व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने जा रहा है। इस बार मेले में 30 बेड का अस्थायी अस्पताल स्थापित किया जाएगा। जबकि पूर्व के वर्षों में यहां 10 बेड का अस्पताल ही बनाया जाता था।

उत्तरी भारत में प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ कई दिनों पहले से ही मेला स्थल पर जुटनी शुरू हो जाती है।

गंगा स्नान के साथ ही श्रद्धालु मेले में लगने वाली विभिन्न दुकानों, झूलों और मनोरंजन के साधनों का भी आनंद लेते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

मेले के दौरान सर्दी, बुखार, चोट लगने और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मेले में 30 बेड का अस्पताल स्थापित किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे: अमरोहा के किसानों को सर्किल रेट से चार गुणा अधिक मिलेगा मुआवजा, लखनऊ भेजा प्रस्ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।