औरैया में फ्रिज से पानी की बोतल निकालते समय 5 साल की मासूम को लगा करंट, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत
औरैया के बिधूना में फ्रिज से पानी निकालते समय पांच वर्षीय बच्ची लक्षिता उर्फ जानू की करंट लगने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

लक्षिता की फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, औरैया। कोतवाली बिधूना क्षेत्र में फ्रिज से पानी भरी बोतल निकालते समय पांच वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से स्वजन बेहाल रहे। घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। छह बजे मासूम को लेकर स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचे थे। जहां उसे मृत बता दिया गया।
जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के ग्राम ऐराहो निवासी सुनील कुमार की पांच वर्षीय पुत्री लक्षिता उर्फ जानू घर में रखे फ्रिज से पानी की बोतल निकालने गई थी। उसी दौरान फ्रिज में आ रहे करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी।
कक्षा एक की छात्रा थी मासूम
उस समय उसकी दादी घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थीं। काफी देर तक बच्ची के बाहर न आने पर स्वजन घर के अंदर पहुंचे, जहां जानू अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। जानू गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और स्वजन से जानकारी ली।
हालांकि स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन स्वजन ने पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।