रामलला के दर्शन के एक और स्लॉट की अवधि घटी, जानें मंदिर के कपाट खुलने और आरती की नई टाइमिंग
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 1 नवंबर से राम मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया है।

अयोध्या राम मंदिर।
HighLights
श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट ने दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया।
दोपहर की एक स्लाट का समय डेढ़ घंटा हुआ।
रामलला के विश्राम के लिए दर्शन अवधि घटी।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक नवंबर से राम मंदिर की दिनचर्या बदलने के बाद पास व्यवस्था में भी बदलाव कर दिया। अब दोपहर की एक स्लाट का समय दो घंटे के बजाय डेढ़ घंटे कर दिया गया है।
इससे पहले एक स्लाट (सुबह 11 से 12 बजे) का समय ही एक घंटे रहा, जबकि अन्य छह स्लाटों के दर्शन पास दो-दो घंटे के लिए जारी होते थे।
नई व्यवस्था लागू हो जाने के बाद रामलला के दर्शन की अवधि घट जाने के कारण ट्रस्ट ने दोपहर का दर्शन पास भी डेढ़ घंटे के लिए निर्गत करना शुरू कर दिया है। जो पास पहले एक बजे से तीन बजे के लिए जारी हाेते थे, उसे अब डेढ़ बजे से तीन बजे के लिए जारी किया जा रहा।
ट्रस्ट ने शरद ऋतु के दृष्टिगत एक नवंबर से राम मंदिर की दिनचर्या में परिवर्तन कर दिया था। इससे रामलला का मध्याह्न विश्राम व शयन तो बढ़ गया है, लेकिन दर्शन की अवधि दोपहर में आधे घंटे और रात्रि में आधे घंटे कम हो गई है।
इस कारण दोपहर में मंदिर खुलने के ठीक बाद वाली स्लाट का समय आधे घंटे कर दिया गया। ट्रस्ट की ओर से दोपहर का जो पास एक बजे से तीन बजे तक के लिए जारी किया जाता था, अब उस पर दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे का समय अंकित कराया जाने लगा है।
इससे पहले मंदिर की मध्याह्न बंदी दोपहर साढ़े 12 बजे से एक बजे तक होने के कारण केवल एक स्लाट सुबह 11 बजे से 12 बजे तक के लिए दर्शन पास एक घंटे का जारी होता था, अब दो स्लाटों का समय कम हो गया है। अब मंदिर दोपहर डेढ़ बजे खुलने के कारण एक स्लाट में और बदलाव कर दिया गया।
दर्शन की सात स्लॉटें
..................
| पहले | अब |
|---|---|
| सुबह सात से नौ बजे | सात से नौ बजे |
| सुबह नौ से 11 बजे | नौ बजे से 11 बजे |
| सुबह 11 से 12 बजे | 11 से 12 बजे |
| दोपहर एक से तीन बजे | डेढ़ से तीन बजे |
| दोपहर तीन से पांच बजे | तीन से पांच बजे |
| शाम पांच से सात बजे | पांच से सात बजे |
| शाम सात से रात्रि नौ बजे | शाम सात से रात्रि नौ बजे |
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव पर ब्रजेश पाठक का तीखा हमला, राम मंदिर और काशी-मथुरा पर सवाल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।