विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में कांवड़ यात्रा करने वाले मुस्लिम युवक को मिली जान से मारने की धमकियां, पुलिस कर रही जांच

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:21 AM (IST)

बदायूं में कांवड़ यात्रा करने वाले मुस्लिम युवक शाहरुख को कट्टरपंथियों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. मुस्लिम युवक शाहरुख को कांवड़ यात्रा के लिए धमकियां मिलीं।

  2. कट्टरपंथियों ने सनातन धर्म में आस्था रखने पर जान से मारने की धमकी दी।

  3. शाहरुख ने एसएसपी अंकिता शर्मा से शिकायत की, पुलिस जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, बदायूं। शिवभक्त बने शाहरुख को धमकियां दी जा रहीं कि चौराहे पर काटकर हत्या कर दी जाएगी। तू काफिर है, हिंदू बनना चाहता है, इसलिए जीने नहीं देंगे। कट्टरपंथियों की धमकियों से परेशान होकर उन्होंने एसएसपी अंकिता शर्मा से शिकायत की। कहा कि गांव के मुस्लिम युवकों ने शनिवार को भी तमंचा दिखाकर रास्ते में घेरा था।

शाहरुख पिछले कई वर्षों से सावन में कांवड़ लेकर जाते हैं। मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ, मगर सनातन धर्म व हिंदुत्व से प्रेम है। मैं हिंदू दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होता हूं। देवी-देवताओं में आस्था है। गांव के कुछ मुस्लिम युवक इससे बौखलाए हुए हैं।

उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जा चुका। पलायन का दबाव बनाया जाता है। धमकियां दी जाती हैं कि मोदी, योगी की सरकार चली जाएगी तो तूझे चौराहे पर काटेंगे। कोई हिंदू बचा नहीं पाएगा। बिल्सी थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है, जिसमें एक बार समझौता हो चुका। अब शाहरुख ने दोबारा शिकायत की, जिसकी जांच कर रहे। यदि आरोप सही पाए गए तो प्राथमिकी दर्ज करेंगे।

यह भी पढ़ें- बदायूं में 40-50 पुलिसकर्मी घर बैठे ले रहे वेतन, महिला सिपाही प्रकरण के बाद भ्रष्टाचार का खेल उजागर