UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में धूम मचाएगी बागपत की बालूशाही और घेवर, PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ
नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए बागपत की बालूशाही, अमीनगर सराय के घेवर और 'नन्हीं कली' गुड़िया का चयन हुआ है।

अमीनगर सराय का घेवर और भगतजी की बालूशाही
HighLights
बागपत की बालूशाही और अमीनगर सराय का घेवर ट्रेड शो में।
'नन्हीं कली' देसी गुड़िया पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी बागपत के घेवर का स्वाद चखा था।
जहीहर हसन, बागपत। नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए बागपत की बालूशाही व अमीनगर सराय के घेवर का चयन हुआ। नन्हीं कली देशी गुडिया तथा बागपत के गूह सज्जा के उत्पाद ग्लोबल मंच पर चमकेंगी। देश-विदेशप खरीदारों के बीच बागपत को न केवल नई पहचान मिलेगी बल्कि प्रधानमंत्री का वोकल वोकल फार लोकल का सपना साकार होगा।
नाेएडा में 25 से 29 सितंबर तक इंटरनेशनल ट्रेड शो में बागपत के बड़ागांव के अलीना स्वयं सहायता समूह एवं खेकड़ा के धानी स्वयं सहायता समूह का हैंडलूम उत्पादाें का प्रदर्शन-बिक्री के लिए चयन किया गया है। एक जिला एक उत्पाद योजना के जीआइ टैग बेडशीट, पर्दे, तौलिया, कुशन कवर, कपड़े के बैग आदि होम फर्निशिंग के उत्पाद ट्रेड शो में धूम मचाएंगे। बड़ी बात यह है कि प्रदेश सरकार की एक जिला-एक व्यंजन योजना में शामिल बागपत की देशी घी से बनी बालूशाही का चयन यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए चयन किया गया है।
कस्बा अमीनगर सराय का घेवर भी इस ग्लोबल मंच का स्वाद बढ़ाएगा। बागपत की देशी मिठास के अलावा डीएम का जीरो वेस्ट का नवाचार नन्हीं कली देशी गुडिया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शाे में देशी-विदेशी पर्यटकों का न केवल ध्यान खींचेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सोचने को मजबूर करेंगी। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए बालूशाही, घेवर और नन्हीं कली देशी गुडिया आदि उत्पादों का चयन हुआ है।
हर कोई बालूशाही के स्वाद का दीवाना
यह बालूशाही अपने खास स्वाद, कुरकुरेपन व पारंपरिक विधि के लिए मशहूर है। यह वजह है कि बागपत की बालूशाही का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसकी 1945 में अग्रवाल मंडी टहरी में लाला गंगा प्रसाद भगत जी ने की। प्रदेश सरकार की एक जिला एक व्यंजन योजना में बालूशाही चयनित है।
पीएम ने चखा था घेवर का स्वाद
अमीनागर सराय को घेवर से पहचाना जाता है। गौरव जैन ने बताया कि 1984 से उनकी मिष्ठान दुकान पर घेवर बनाया जाता है। घेवर बनाने के लिए मैदा, घी, बर्फ, मावा, चीनी, मेवा और दूध से तैयार होता है। उसके बाद उसमें मैदा और दूध मिलाकर घोल तैयार किया जाता। अगस्त में रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह घेवर पेश किया था।
विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने लांच की थी गुडिया
डीएम अस्मिता लाल ने जीरो वेस्ट अभियान के नवाचार ‘नन्ही कली’ देसी रैग डॉल को मार्च में विश्व चैंपियन बॉक्सर और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने लांच की थी। प्लास्टिक बोतलों को बारीक रेशों में परिवर्तित तथा पुराने और अनुपयोगी कपड़ों को प्रोसेस कर ‘नन्ही कली’ देसी गुड़िया का।
