जयन्त चौधरी को जान से मारने की धमकी पर रालोद में उबाल, कार्यकर्ताओं ने मांगी जेड प्लस सुरक्षा
केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने से बागपत समेत पश्चिमी यूपी में रालोद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। पार्टी नेताओं ने इस घट ...और पढ़ें
-1774030005671_m.webp)
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बागपत। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने से बागपत समेत पश्चिम उप्र में रालोद में उबाल आ गया है।
जयन्त समर्थक न केवल हैरान हैं बल्कि उनमें आक्रोश है। हर किसी ने इस घटना की निंदा कर धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सुरक्षा और कड़ी की जानी चाहिए
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि वे इस कृत्य की निंदा करते हैं। सरकार इसका जरूर संज्ञान लेगी और आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जयन्त चौधरी की सुरक्षा और कड़ी की जानी चाहिए।
छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने केंद्र सरकार से केंद्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी को जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपी को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाए।
धमकी मिलने की दी तहरीर
रालोद नेता सुनील रोहटा ने बताया कि धमकी मिलने की घटना 18 मार्च की सुबह 11 बजे की है। धमकी देने वाल वॉट्सएप के जरिए लगातार धमकी भरे वायस मैसेज और लोकेशन भेज रहा था लेकिन जयन्त धमकी को गंभीरता से न लेकर गुरुवार को बागपत आए। जयन्त को धमकी मिलने की तहरीर दिल्ली के तुगलक रोड थाना में दी गई है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
रालोद जिलाध्यक्ष डा. सुभाष गुर्जर ने कहा कि जयन्त चौधरी एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा हैं। उन्हें केवल एक चेहरा समझना भूल होगी, क्योंकि वे उस भावना का नाम हैं जो चौ. चरण सिंह की परंपरा से निकले हैं। आवश्यकता पड़ने पर लोग जयन्त के लिए सबकुछ न्यौछावर करने को तैयार रहते हैं। धमकी देना न केवल शर्मनाक बल्कि निंदनीय कृत्य है। पुलिस कार्रवाई करे।
रालोद नेता ओमबीर ढाका ने कहा कि जयन्त चौधरी किसानों के दिलों की धड़कन हैं। इसलिए धमकी देने वाला समझ ले कि जयन्त ऐसी किसी धमकी से डरने वाले नहीं। रालोद के क्षेत्रीय सचिव नीरज पंडित ने भी निंदा करते हुए जयन्त चौधरी की सुरक्षा मजबूत करने तथा आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की।
वरिष्ठ अधिकवक्ता देवेंद्र आर्य, संदीप तोमर बड़ौली, अजहर खान ने भी जयन्त चौधरी को धमकी देने के आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
सियासत में तीसरी पीढ़ी, धमकी पहली बार
केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री जयन्त चौधरी राजनीति में अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं। सबसे पहले उनके दादा किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह ने देश की आजादी से पहले से लेकर 1987 तक राजनीति की। चौधरी साहब के बाद स्व. अजित सिंह सियासी मैदान में उतरे। उनके बाद जयन्त चौधरी सियासत में हैं। बताया जाता है कि चौधरी परिवार के किसी सदस्य को जान से मारने की धमकी पहली बार मिली है।
रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश
केंद्रीय राज्य मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया है।
रालोद के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने धमकी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि एक केंद्रीय राज्य मंत्री को इस तरह की धमकी मिलना गंभीर विषय है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। जयन्त चौधरी को तत्काल प्रभाव से जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए। रालोद के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विश्वास चौधरी ने कहा कि वह धमकी देने की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
''हरेक कार्यकर्ता जयन्त के लिए गोली खाने को तैयार''
नगर पालिका के मनोनीत सभासद रामकुमार धामा के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जयन्त चौधरी को हत्या की धमकी देने वाला नहीं जानता कि रालोद परिवार कितना बड़ा है। यह परिवार जयन्त के लिए तन, मन, धन से खड़े होने के साथ ही उनसे पहले गोली खाने को तैयार है।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी
नगर अध्यक्ष एड. सुधीर धामा, युवा नगर अध्यक्ष अमित धामा, हरपाल सिंह, महक सिंह, सहदेव सिंह, ओमप्रकाश, रणसिंह, गजेंद्र सिंह, शिव नारायण आदि ने भी निंदा की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।