कोचिंग सेंटर-लाइब्रेरी, होटल और कॉम्प्लेक्स समेत 150 से अधिक बिल्डिंग सील, नियमों की अनदेखी करने पर प्रदेशभर में कार्रवाई
अलीगंज अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले 485 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील किए गए हैं। तीन दिनों में 2000 से अ ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
अलीगंज अग्निकांड के बाद सुरक्षा मानकों पर कार्रवाई जारी।
प्रदेश भर में 485 से अधिक व्यावसायिक भवन सील।
कोचिंग, लाइब्रेरी, होटल समेत 2000 से अधिक को नोटिस।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद बिना सुरक्षा मानकों के चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने अथवा नोटिस थमाने का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि, दूसरे दिन की अपेक्षा कार्रवाई कम हुई। पहले दिन मंगलवार को प्रदेश भर में 85, दूसरे दिन 250 से अधिक और तीसरे दिन गुरुवार को 135 से अधिक भवनों को सील किया गया।
अब तक 485 से अधिक भवन सील हो चुके हैं। तीन दिन दो हजार से ज्यादा भवनों को नोटिस दी जा चुकी है।गुरुवार को राजधानी में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने 55 प्रतिष्ठानों को सील किया, जबकि 78 को नोटिस जारी की गई। इसमें कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, डांस स्टूडियो, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, नर्सिंग होम, होटल, व्यावसायिक काम्प्लेक्स शामिल हैं। बुधवार को 71 प्रतिष्ठानों को सील किया गया था।
20 को थमाया नोटिस
इनमें लक्ष्य एकेडमी, अमेरिकन इंडिया इंस्टीट्यूट आफ इंग्लिश, देवयोग लाइब्रेरी, रेवांता हास्पिटल, हनुमंत लाइब्रेरी सहित सात प्रतिष्ठान सील किए गए, जबकि 20 को नोटिस जारी की गई। हजरतगंज में कंचन आइएएस लाइब्रेरी, एक्मे एकेडमी सहित प्रतिष्ठान सील किए। वहीं, प्रवर्तन जोन पांच में साइलेंस जोन लाइब्रेरी, कोटा स्टडी फोरम, आकाश कोचिंग सहित छह प्रतिष्ठान सील किए गए।मेरठ व आसपास के जिलों में 46 प्रतिष्ठान सील, 72 को जारी किए नोटिस।
मेरठ में 14 भवन सील किए गए। चार प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया है। बागपत में 15 कोचिंग सेंटरों पर सील की कार्रवाई की गई है। सहारनपुर में 23 लाईब्रेरी, पांच अस्पताल, आतिशबाजी के चार गोदामों और दो होटल को नोटिस जारी किए गए हैं। मुजफ्फरनगर में शहरी क्षेत्र में आत्रे हास्पिटल, दावत रेस्टोरेंट समेत 10 प्रतिष्ठानों को सील किया गया।
खबरें और भी
कानपुर व आसपास जिलों में 19 कोचिंग, होटल व रेस्टोरेंट सील किए गए, जबकि 24 को नोटिस दी गई। मुरादाबाद में अवैध तरीके से बने तीन भवन विकास प्राधिकरण ने सील किये। बरेली में दो कोचिंग को नोटिस देकर तीन दिन में भवन खाली करने के निर्देश दिए गए। वाराणसी में कुल 13 संस्थाओं पर ताले लगाए।