सगी बहनों समेत चार युवतियां लापता, अनहोनी की आशंका; मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस
बहराइच जिले में चार युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं, जिनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जब ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले के अलग-अलग इलाके की रहने वाली चार युवतियां संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गई हैं। इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। पीड़ित परिवारजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस युवतियों की तलाश में सर्विलांस का सहारा लेकर उनकी तलाश कर रही हैं।
खैरीघाट के एक गांव निवासी युवती देहात कोतवाली इलाके में किराए के मकान में रहकर ओटी टेक्निशियन का कोर्स कर रही थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन भी रहकर नीट की तैयारी के लिए दो मई को बड़ी बहन के पास आई थी। देर शाम दोनों बहनों ने घर पर बात की और बताया कि दोनों का मुहल्ले के रहने वाले कुछ दबंगों से विवाह हो गया है।
तीन मई से दोनों का मोबाइल बंद हो गया। परिवारजन तलाश में गांव से शहर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चला। घटना की तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई गई।
कोतवाल द्ददन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है,जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद किया जाएगा। ऐसे ही कोतवाली नानपारा इलाके के जुबलीगंज निवासी युवती छह दिन पहले शाम को घर से कार्यवश गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंची।
परिवार ने अनहोनी की आशंका जताकर तहरीर पुलिस को दी। इसी क्रम में एक और 18 वर्षीय युवती दो मई को लापता हो गई थी। युवती की मां ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।