विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच के स्कूलों में हुनरमंद बनेंगे छात्र, 34 विद्यालयों में स्थापित होंगी व्यावसायिक लैब

Updated: Wed, 19 Aug 2026 04:21 PM (IST)

बहराइच में माध्यमिक शिक्षा के तहत 34 राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में 2026-27 तक व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जाएगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 34 विद्यालयों में 2026-27 तक व्यावसायिक शिक्षा शुरू होगी।

  2. कौशल विकास मिशन के तहत 12 विद्यालयों में प्रशिक्षण।

  3. एआई, कृषि जैसे विषयों पर व्यावसायिक लैब स्थापित।

जागरण संवाददाता, बहराइच। माध्यमिक शिक्षा में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। वर्ष 2026-27 में जिले के 34 राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जाएगी। इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ कौशल आधारित प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

परियोजना प्रवीण के तहत वर्ष 2025-26 में 12 राजकीय विद्यालयों में कौशल विकास मिशन के सहयोग से व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया गया। इसके तहत इंटेल डिजिटल शिक्षा सहित विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया गया। एजुकेशन सोसायटी के माध्यम से कक्षा नौ से 11 तक के करीब 1200 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

विभाग ने विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ने के लिए 10 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक लैब भी स्थापित किए हैं। इन लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), कृषि और अन्य आधुनिक विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके लिए शिक्षकों को राज्य परियोजना कार्यालय स्तर पर प्रशिक्षित किया गया है।

ई-शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। व्यावसायिक शिक्षा के विस्तार से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ तकनीकी दक्षता भी प्राप्त होगी और उन्हें भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
-सर्वदानंद, डीआइओएस।