विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल से भारतीय जंगल की ओर बढ़ा 'गजराज' का कुनबा, बहराइच में अलर्ट; ग्रामीणों को किया गया जागरूक 

Updated: Wed, 26 Aug 2026 08:22 PM (IST)

नेपाल के खाता कॉरिडोर से हाथियों का एक झुंड भारतीय क्षेत्र के कतर्नियाघाट जंगल की ओर बढ़ रहा है, जिसके ...और पढ़ें

कतर्निया जंगल की ओर बढ़ा हाथियों का कुनबा।

 कतर्निया जंगल की ओर बढ़ा हाथियों का कुनबा।

HighLights

  1. नेपाल से हाथियों का झुंड कतर्नियाघाट जंगल की ओर बढ़ा।

  2. वनकर्मी और गजमित्र टीम अलर्ट पर, ग्रामीणों को जागरूक किया।

  3. हाथी दिखने पर वन विभाग को सूचित करने की अपील।

संवाद सूत्र, बहराइच। नेपाल के खाता कॉरिडोर से हाथियों का समूह भारतीय क्षेत्र में कतर्निया जंगल की ओर आ रहा है। इसको देखते हुए वन कर्मियों के साथ गजमित्रों की टीम अलर्ट हो गई है। जंगल से ग्रामीणों को भी अधिकारियों को जागरूक किया जा रहा है।

नेपाल के खाता कारीडोर के चेयरपर्सन गुरुंग हरि ने कतर्नियाघाट के अधिकारियों को सूचित किया कि हाथियों का एक झुंड रात के अंधेरे में खाता वन्य जीव कारीडोर को पार कर कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की ओर बढ़ रहा है। भारत और नेपाल के बीच हाथियों का झुंड पहले भी इसी रास्ते से भारतीय जंगल में आता रहा हैं।

सूचना के बाद जंगल से सटे गांवों में रह रहे ''गजमित्र'' लोगों को सतर्क करने में लगे रहे। न्यूज (नेचर एन्वायरमेंट एंड वाइल्ड लाइफ सोसाइटी) के प्रबंध निदेशक सितांगशुदास ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी हाथी का मूवमेंट दिखाई दे तो वन विभाग को सूचित करें। रात के समय जंगल के अंदर से जाने वाले रास्तों पर भी विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- खलीलाबाद-बहराइच रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज