विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में पुलिस मुठभेड में हत्या के प्रयास का आरोपित घायल, पैर में लगी गोली

By Lavkush Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 02 Nov 2026 12:00 PM (IST)

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास का आरोपी सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार पैर में गोली लगने से ...और पढ़ें

बलिया में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, अवैध हथियार बरामद।

बलिया में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, अवैध हथियार बरामद।

HighLights

  1. बलिया में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सत्यपाल घायल।

  2. हत्या के प्रयास मामले में वांछित था आरोपी सत्यपाल।

  3. अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद, छह आपराधिक मामले दर्ज।

जागरण संवाददाता, बलिया। जिले में सोमवार तड़के पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

सत्यपाल गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव का निवासी है। उस पर 28 अक्टूबर को चंदवाक गांव के बाहर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। घटना के बाद वह अपने साथियों सचिन और विवेक के साथ फरार हो गया था।

सोमवार सुबह दुबहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम उसे वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए धरनीपुर मोड़ के पास ले जा रही थी। इसी दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से सत्यपाल घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बलिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल से .315 बोर की एक अवैध पिस्टल, दो खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।