Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश में सबसे गर्म शहर बांदा, लगतार 5वें द‍िन र‍िकॉर्ड तापमान दर्ज; सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा

    Updated: Thu, 21 May 2026 08:23 PM (IST)

    बांदा लगातार पांचवें दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण लू और गर्मी से लोग परेशान हैं, सड़कें सूनी पड़ ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भीषण गर्मी में अपने बच्चे के सिर पर कपड़ा ढकने के बाद लेकर जाता युवक।- जागरण 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बांदा। लगातार कई दिनों से चिलचिलाती धूप के साथ ही भीषण लू का कहर जारी है। लगातार पांचवे दिन भी देश में बांदा का रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान जहां 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग लगातार भीषण गर्मी व लू को देखते हुए अलर्ट जारी कर रहा है और लाेगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।

    पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। मई माह के अंतिम दिनों की तपती गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है। सुबह होते ही निकलने वाली तेज धूप से गर्मी का दौर शुरू हो जाता है। सुबह दस बजे के बाद तो गर्म हवाओं के थपेड़े लगने लगते हैं।

    हालात यह हैं कि दिन चढ़ते ही यहां सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलते हैं। दिन में सूरज की तपिश लोगों पर कहर बरपाती है तो शाम होते ही उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर देती है। मौसम के तीखे तेवर के चलते यहां सैकड़ों लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है।

    खनन पर रोक लगाई जाए

    बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी सहित संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया है। कहा है कि बुंदेलखंड के बांदा जिले में रिकार्ड तोड़ भीषण गर्मी लगातार गिरते भूजल स्तर और पौधों की अंधाधुंध अवैध कटाई एवं मात्र कागजी तौर पर हो रहे पौधारोपण के कारण है। मांग उठाई कि जिले में खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू की चपेट में उत्तर प्रदेश, दुन‍िया के टॉप 100 गर्म शहरों में शामि‍ल हैं यूपी के 40 शहर