विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा: पत्नी से विवाद के बाद व्यापारी ने खुद को गोली मारकर दी जान, शादी की सालगिरह के एक दिन पहले उठाया आत्मघाती कदम

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:43 PM (IST)

बांदा में एक बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी विकास शिवहरे ने पत्नी से मामूली विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

दिवंगत विकास

दिवंगत विकास

HighLights

  1. बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की।

  2. लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी।

  3. 16वीं वैवाहिक वर्षगांठ से ठीक पहले यह घटना हुई।

संवाद सहयोगी, बांदा। बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी ने सोमवार दोपहर पत्नी से मामूली बात को लेकर तीसरी मंजिल स्थिति कमरे में कनपटी में गोलीमार आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुन रसोई में काम कर रही पत्नी कमरे पहुंची। जहां पति को लहूलुहान हालत में देख चीख पुकार मचाई।

मौके पर पहुंचे स्वजन अचेतावस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम समेत सीओ अमरनाथ गुप्ता ने घटनास्थल में जांच पड़ताल की।

कस्बा के मुहल्ला शिवपुरी निवासी 40 वर्षीय विकास शिवहरे ने सोमवार दोपहर करीब 12.40 बजे तीसरी मंजिल स्थिति अपने कमरे में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दाईं कनपटी में गोली मार ली। नजदीक रसोई में काम कर रही पत्नी शशि गोली की आवाज सुन कमरे पहुंची। जहां पति को लहूलुहान देख चीख पुकार मचाई।

पहली मंजिल में खाना खा रहे पिता राजकिशोर समेत स्वजन कमरे पहुंचे और अचेतावस्था में विकास को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिवंगत पिता की आटा एवं दाल मिल में सहयोग करने के अलावा बिल्डिंग मैटेरियल का व्यापारी रहा है।

पिता राजकिशोर शिवहरे ने बताया कि सोमवार शाम संपर्क क्रांति ट्रेन से पत्नी व बच्चों के साथ मथुरा जाना रहा है। सुबह करीब 12 बजे बाजार से कपड़े व अन्य खरीदारी कर घर वापस आया था। बच्चे कान्हा व लाडो स्कूल पढ़ने गये थे। छोटा भाई आकाश व्यापारिक कार्य से बीते रविवार को कानपुर गया था।

विकास तीसरी मंजिल के कमरे में रहता रहा है। मथुरा जाने को लेकर सामान पैक करने को पत्नी से कहा। पत्नी ने रसोई का काम समाप्त करने के बाद पैकिंग करने की बात कही। इसी बात को लेकर मामूली बात हो गई। जिसके चलते विकास ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना के बाद मां रेखा समेत स्वजन बेहाल है। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय का कहना है कि व्यापारी द्वारा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार आत्महत्या की गई है। रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही है।

16 वीं वैवाहिक वर्षगांठ में जाना था मथुरा

दिवंगत विकास की शादी की 16वीं वर्षगांठ 24 नवंबर को रही है। वैवाहिक वर्षगांठ को लेकर पत्नी व बच्चो के साथ मथुरा वृंदावन सोमवार की शाम ट्रेन से जाना रहा है। किसी को क्या पता था कि 16वीं वर्षगांठ पूरी हो ही न पाएगी।

यह भी पढ़ें- 'गलतियों का एमबीए', एक्टर सोनू सूद ने बांदा के युवा उद्यमी रोहित जैन की पुस्तक का किया विमोचन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।