बांदा में भीषण सड़क हादसा, मौरंग भरे ट्रेलर ने सेवानिवृत्त शिक्षक को कुचला, भागने के चक्कर में 4 और की ली जान
बांदा के बिसंडा कस्बे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले साइकिल सवार सेवानिवृत्त शिक्षक को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। भागने के दौरान ट ...और पढ़ें

HighLights
बांदा के बिसंडा में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर।
साइकिल सवार शिक्षक समेत पांच लोगों की मौत।
ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, बांदा। बांदा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार मौरंट लेकर जा रहे ट्रेलर ने सेवानिवृत्त शिक्षक समेत 5 लोगों को रौंद दिया। जबकि कई घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया है।
मौरंग लदे ट्रेलर चालक ने पहले साइकिल सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की जान ले ली और लोगों ने पीछा किया तो सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारी और उसी पर पलट गया। उसमें सवार नौ लोगों में से बालक समेत पांच सवारियों की मौत हो गई। हादसा बिसंडा कस्बे में बुधवार शाम छह बजे के करीब हुआ। पांच लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया गया है। घटना के बाद चालक भाग निकला। गुस्साए लोगों ने नहर के पास जाम लगा दिया।
बिसंडा के घूरी गांव निवासी 61 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर बीआरसी से अपनी साइकिल लेकर घर जा रहे थे। लौली टीकामऊ रोड पर नहर के पास खुरहंड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मौरंग भरे ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर भागने लगा तो लोगों ने बाइक से उसका पीछा शुरू कर दिया। चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और 500 मीटर आगे ही सामने से आ रहे ई रिक्शा को कुचललते हुए उसी पर पलट गया।
लोगों ने पुलिस की मदद से ट्रेलर हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ई रिक्शा में सवार कोर्रही गांव निवासी नवीन, उनके 12 वर्षीय पड़ोसी शहबाज ममता, राकेश और सोहनलाल की मौत हो चुकी थी। शहबाज की मां शबाना, उसकी तीन माह की बहन सफिया, सोहनलाल की बेटी शिवकली व पत्नी बउरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
खबरें और भी
एएसपी शिवराज ने बताया कि चालक की तलाश चल रही है। डीएम अमित आसेरी भी मौके पर पहुंचे हैं। रात नौ बजे तक जाम खुलवाने के प्रयास चल रहे थे।
यह भी पढ़ें- बांदा में बनेगी स्मार्ट सड़क; कालुकुआं ओवरब्रिज से महोखर चौराहे तक 85 करोड़ की परियोजना, जानिए क्या होगा खास
यह भी पढ़ें- बहन के साथ कमरे में सिपाही को देख भाई ने बुला ली UP Police की Dial 112, फिर हुआ जमकर हंगामा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।